महाशिवरात्रि पर विजयराघवगढ़ में उमड़ा श्रद्धा का सागर, नीलकंठेश्वर धाम से निकली भव्य शिवबारात

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महाशिवरात्रि पर विजयराघवगढ़ में उमड़ा श्रद्धा का सागर, नीलकंठेश्वर धाम से निकली भव्य शिवबारात

सौरभ श्रीवास्तव/कटनी/विजयराघवगढ़-- सलैया पड़खुरी स्थित नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयघोष से गूंजता रहा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं कैलाश धरा पर अवतरित हो गया हो।मंदिर प्रांगण में स्थापित शिवालय के साथ हनुमान जी महाराज, राम दरबार, प्रथम पूज्य गणेश जी, माँ दुर्गा, श्रीकृष्ण, राधारानी एवं सुदामा सहित समस्त देव प्रतिमाओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक शिवलिंग निर्माण कर रुद्राभिषेक किया। वेद मंत्रों की गूंज और घंटों की अनुगूंज से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा।कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक धाम के संचालक परम श्रद्धेय मदनलाल ग्रोवर जी की प्रेरणा से उनके सुपुत्र बाबू ग्रोवर, धर्मपत्नी अदिति ग्रोवर एवं पुत्र रुद्राक्ष ग्रोवर ने समस्त देवी-देवताओं का पूजन कर आयोजन का शुभारंभ किया। ग्रोवर परिवार के साथ अनगिनत श्रद्धालुओं ने आस्था के पुष्प अर्पित कर महादेव का अभिषेक किया।उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई, जिसे ग्रहण कर भक्त स्वयं को धन्य मानते रहे।एक किलोमीटर तक निकली भव्य शिव बाराततत्पश्चात देवों के देव महादेव की दिव्य एवं भव्य बारात धाम से लगभग एक किलोमीटर तक निकाली गई। नंदी महाराज, भैरव देव, भूतनाथ सहित विविध अलौकिक स्वरूपों की झांकियों ने जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। सजे-धजे रथ, आकर्षक वेशभूषा और गगनभेदी जयकारों के बीच ढोल-नगाड़ों एवं बैंड-बाजों की मधुर धुनों ने वातावरण को उत्साह से भर दिया।ग्रोवर परिवार एवं नीलकंठेश्वर भक्ति धाम समिति के सदस्य सिर पर सुसज्जित थालों में शिवलिंग धारण कर बारात में सम्मिलित हुए। अन्य बारातियों का पगड़ी पहनाकर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। श्रद्धा, सम्मान और समर्पण का यह अद्भुत संगम दुर्लभ दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।तालाब कुंड पर हुआ जलाभिषेकभव्य शिवबारात तालाब कुंड के समीप पहुंची, जहां विधिवत जलाभिषेक कर शिवलिंग की विदाई की गई। उस क्षण उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें भावविभोर हो उठीं। आयोजन में लगभग बीस हजार से अधिक भक्तों की उपस्थिति दर्ज की गई। सुरक्षा व्यवस्था हेतु बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।समूचा विजयराघवगढ़ “हर हर महादेव” के उद्घोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने महादेव की जय-जयकार कर पुण्य लाभ अर्जित किया और शिवमय अनुभूति के साथ अपने जीवन को धन्य किया।आज पूर्णाहुति व विशाल भंडाराआयोजन का समापन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। साथ ही वृंदावन से पधारे कलाकार हेमंत ब्रजवासी अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति से कार्यक्रम को संगीतमय बनाएंगे।निस्संदेह, यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि आस्था, एकता और सनातन संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति बनकर उभरा है।

मे

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 1 hour ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 1 hour ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 4 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह