कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री को बनाया कंस, श्रीकृष्ण के हाथों पिटाई की झांकी बनी चर्चा का केंद्र

मथुरा के कंस वध मेले में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में दिखाने वाली झांकी चर्चा में रही। भगवान कृष्ण द्वारा उनकी पिटाई करते पोस्टर के जरिए शिवपुरी में दिए गए बयान पर नाराजगी जाहिर की गई।

उत्तर प्रदेशसुनील बंशीवाल
कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री को बनाया कंस, श्रीकृष्ण के हाथों पिटाई की झांकी बनी चर्चा का केंद्र

मथुरा/खबर डिजिटल/ श्रीकृष्ण महोत्सव के तहत आयोजित पारंपरिक कंस वध मेले में इस बार एक अनोखी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। माथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से तैयार की गई इस झांकी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में प्रदर्शित किया गया। झांकी के पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण को धीरेंद्र शास्त्री की गर्दन पकड़कर उनकी पिटाई करते हुए दिखाया गया। इस प्रस्तुति को लेकर मेले में काफी चर्चा रही।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रतिक्रिया
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद मथुरा के संतों और श्रीकृष्ण भक्तों ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी। विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा था कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया है। इस मामले पर माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण समाज के आराध्य हैं। उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को यह नहीं समझना चाहिए कि केवल माफी मांग लेने से मामला खत्म हो जाएगा। इसी पृष्ठभूमि में परिषद की झांकी को मेले में विशेष रूप से देखा गया।

कंस के पुतले का लाठी से किया वध
बृहस्पतिवार को चतुर्वेदी समाज ने अपनी पारंपरिक परंपरा के अनुसार कंस वध मेले का आयोजन किया। श्रीकृष्ण महोत्सव के अंतर्गत शाम करीब चार बजे हनुमान गली से कंस के पुतले को लेकर शोभायात्रा कंस टीले के लिए रवाना हुई। शाम पांच बजे ठाकुरजी हाथी पर सवार होकर कंस टीले पहुंचे। यहां चतुर्वेदी समाज के लोगों ने लाठियों से प्रहार कर कंस के पुतले का वध किया। इस आयोजन के बाद कंस का चेहरा शोभायात्रा के रूप में निकाला गया। इस दौरान समाज के लोग पारंपरिक गीत गाते हुए आगे बढ़े। युवाओं के हाथों में लाठियां और उनका उत्साह मेले का प्रमुख आकर्षण रहा। होली गेट तक बाजारों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। आयोजन के अंतिम चरण में हाथी पर विराजमान कृष्ण और बलराम के स्वरूपों के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि समाज के लोगों के सामूहिक सहयोग से कंस वध मेले का आयोजन हर साल पहले से अधिक भव्य होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अब देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

शोभायात्रा में कई धार्मिक झांकियों ने मोहा मन
कंस वध मेले की शोभायात्रा में धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियों की लंबी श्रृंखला देखने को मिली। इसमें कंस के पुतले का बैनर, भगवान गणेश की झांकी और श्रीगुरुजी महाराज की झांकी शामिल रही। माखन चोरी की बोलती झांकी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा अक्रूर, श्रीकृष्ण और बलराम का रथ, काल भैरव तथा कंस की झांकी भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाती नजर आई। मोर कुटी, नौका विहार और राधा-कृष्ण के झूले वाली झांकी ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। पूरे मार्ग में जय भारत बैंड, प्रकाश बैंड, ढोल और नफीरी की धुन गूंजती रही। संगीत की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। धार्मिक आस्था, पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कंस वध मेले का आयोजन संपन्न हुआ।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

View all posts by सुनील बंशीवाल

संबंधित खबरें

युवा वर्ष 2027 में दो बार परीक्षा करवाने के लिए एग्जाम कैलेंडर तैयार, मुख्यमंत्री ने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

about 5 hours ago

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया

about 6 hours ago

MP Traffic Jam: 21 घंटे तक इंदौर-मुंबई हाईवे पर जाम, 1 KM तक लगी वाहनों की कतार; उठाने गई क्रेन भी पलटी

about 6 hours ago

बोत्सवाना सरकार से उपहार में मिली ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में अब चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62

about 7 hours ago

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड तीर्थ यात्रा पर गिए थे...बस खाई में गिरने से MP के दो भाइयों की मौत, ऋषिकेश में अंतिम संस्कार

about 7 hours ago

हाईवे पर कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

about 8 hours ago

और पढ़ें

युवा वर्ष 2027 में दो बार परीक्षा करवाने के लिए एग्जाम कैलेंडर तैयार, मुख्यमंत्री ने  परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

युवा वर्ष 2027 में दो बार परीक्षा करवाने के लिए एग्जाम कैलेंडर तैयार, मुख्यमंत्री ने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया

MP Traffic Jam: 21 घंटे तक इंदौर-मुंबई हाईवे पर जाम, 1 KM तक लगी वाहनों की कतार; उठाने गई क्रेन भी पलटी
मध्यप्रदेश

MP Traffic Jam: 21 घंटे तक इंदौर-मुंबई हाईवे पर जाम, 1 KM तक लगी वाहनों की कतार; उठाने गई क्रेन भी पलटी

बोत्सवाना सरकार से उपहार में मिली ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में अब चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62
मध्यप्रदेश

बोत्सवाना सरकार से उपहार में मिली ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में अब चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड तीर्थ यात्रा पर गिए थे...बस खाई में गिरने से MP के दो भाइयों की मौत, ऋषिकेश में अंतिम संस्कार
मध्यप्रदेश

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड तीर्थ यात्रा पर गिए थे...बस खाई में गिरने से MP के दो भाइयों की मौत, ऋषिकेश में अंतिम संस्कार

हाईवे पर कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त
मध्यप्रदेश

हाईवे पर कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

मध्यप्रदेश में अगले 72 घंटे अहम, बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, नए DGP के नाम पर भी नजरें
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में अगले 72 घंटे अहम, बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, नए DGP के नाम पर भी नजरें

IDA अध्यक्ष की दौड़ से दावेदारों को हटाने की रणनीति? नेताओं को मिल रही दूसरी जिम्मेदारियां, अब तीन नाम चर्चा में
मध्यप्रदेश

IDA अध्यक्ष की दौड़ से दावेदारों को हटाने की रणनीति? नेताओं को मिल रही दूसरी जिम्मेदारियां, अब तीन नाम चर्चा में

शासकीय विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, उचित मूल्य दुकान में अनियमितताओं की जांच के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश

शासकीय विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, उचित मूल्य दुकान में अनियमितताओं की जांच के दिए निर्देश