महापौर ने किया एम.एस.डब्लू प्लांट का औचक निरीक्षण कचरा प्रबंधन व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महापौर ने किया एम.एस.डब्लू प्लांट का औचक निरीक्षण कचरा प्रबंधन व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

खबर डिजिटल कटनी --शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पार्षद साथियों एवं निगम के अधिकारियों के साथ एम.एस.डब्लू (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने प्लांट की समग्र कार्यप्रणाली, शहर के विभिन्न वार्डों से आने वाले कचरे की मात्रा, उसकी प्रोसेसिंग की वर्तमान स्थिति तथा प्लांट में उपलब्ध मशीनरी, मानव संसाधन एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।महापौर ने प्लांट में संचालित कचरा प्रोसेसिंग तकनीक का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कचरा निस्तारण की संपूर्ण प्रक्रिया नियमित, पारदर्शी एवं निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप संचालित की जाए, ताकि शहर से आने वाले कचरे का समयबद्ध, वैज्ञानिक एवं प्रभावी निपटान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही शहर की स्वच्छता एवं नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।निरीक्षण के दौरान महापौर ने प्लांट के सुपरवाइजर एवं संबंधित अधिकारियों को कचरा संग्रहण व्यवस्था की सतत, सख्त एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा लापरवाही पाए जाने की स्थिति में जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।इसके अतिरिक्त महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शहर से आने वाले कचरे को प्लांट परिसर में अधिक समय तक न रखा जाए, बल्कि उसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से प्रोसेस कर निस्तारित किया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ नागरिक स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित हो सके।महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नियमित निरीक्षण को प्राथमिकता दी जाए तथा प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल कचरा उठाना ही नहीं, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।औचक निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी ,जयनारायण निषाद,सुरेंद्र गुप्ता,गोंविद चावला,उमेन्द्र अहिरवार,पार्षद सीमा श्रीवास्तव,शकुंतला सोनी,वंदना राजकिशोर यादव,रेखा संजय तिवारी,प्रभारी सहायक यंत्री आदेश जैन सहित एम.एस.डब्लू प्लांट के सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 17 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी