खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी- नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे महापौर प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखीं। किसी ने पेंशन की समस्या बताई तो किसी ने सफाई, सड़क, नाली और पेयजल से जुड़ी परेशानियों के निराकरण की मांग की।महापौर सूरी ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों की समस्या, पेयजल आपूर्ति तथा पेंशन सहित नगर निगम से संबंधित विभिन्न विषयों पर आवेदन सौंपे। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर की जा रही कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि शिकायतकर्ता को समाधान के लिए बार-बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।महापौर सूरी ने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों और नगर निगम के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।महापौर ने कहा कि शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में नागरिकों की सहभागिता और उनके सुझाव महत्वपूर्ण हैं। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त समस्याओं के निराकरण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि नागरिकों को शासन-प्रशासन की योजनाओं और नगरीय सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।
महापौर जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, सड़क-नाली से लेकर पेंशन और पानी तक पहुंची शिकायतेंमहापौर सूरी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









