खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी, --11 अगस्त नगर पालिक निगम कटनी में आयोजित महापौर जनसुनवाई में मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं महापौर प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखीं। पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता, अतिक्रमण और राजस्व सहित मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों को लेकर नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।महापौर ने एक-एक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।लंबित प्रकरणों पर महापौर सख्त, जवाबदेही तय करने के निर्देशमहापौर प्रीती सूरी ने कहा कि नागरिक अपनी समस्या लेकर नगर निगम तक उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित रखना उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाए तथा कार्रवाई पूरी होने के बाद संबंधित आवेदक को भी इसकी जानकारी दी जाए।मौके पर हुआ विभागों के बीच समन्वयजनसुनवाई में नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इससे नागरिकों की शिकायतों को संबंधित विभाग तक तत्काल पहुंचाने और समाधान की प्रक्रिया शुरू करने में सहूलियत हुई। कई मामलों में महापौर ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।महापौर ने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। जनसुनवाई में सामने आने वाली समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें









