मेघनगर की बेटियां बनीं प्रेरणा की मिसाल.. गूंजा सशक्त नारी का संदेश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मेघनगर की बेटियां बनीं प्रेरणा की मिसाल.. गूंजा सशक्त नारी का संदेश

झाबुआ /सुनील डाबी/ खबर डिजिटल/ जिले के मेघनगर की धरती पर शनिवार को बेटियों की आवाज़ ने नया इतिहास रच दिया। ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत शासकीय पीएम श्री कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित रंगोली और भाषण प्रतियोगिता में बालिकाओं ने न सिर्फ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि समाज को यह संदेश दिया कि ‘बेटी किसी से कम नहीं।’

अतिथियों ने की कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया, समाजसेवी श्यामा ताहेड, जीआरपी थाना प्रभारी ममता अलावा, तहसीलदार पलकेश परमार, आरकेएचके परामर्शदाता दीपिका मंडोरिया, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी राखी बारिया तथा विद्यालय प्राचार्य जे.एस. देवहरे उपस्थित रहे। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

माता-पिता की यही आशा - ममता अलावा
थाना प्रभारी ममता अलावा ने कहा— 'हर माता-पिता की तमन्ना होती है कि उनकी बेटियाँ आगे बढ़ें, लेकिन इसके लिए अनुशासन और आत्मविश्वास जरूरी है। बालिकाएं अपने लक्ष्य से कभी न भटकें।' उन्होंने ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ पर छात्राओं को जागरूक किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/manusmriti-ban-petition-kishor-samarite-mp-high-court-hearing/

बेटियों ने किया नाम रोशन
समाजसेवी श्यामा ताहेड ने कहा— 'मेरी पत्नी अशिक्षित हैं, पर मेरी दोनों बेटियाँ आज ऊंचे पदों पर हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा ही असली सशक्तिकरण है।'

भाजपा जिला उपाध्यक्ष का संदेश
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आरती भानपुरिया ने प्रेरक उद्बोधन में कहा— 'प्रभु श्रीराम ने निषादराज गुहा को गले लगाकर ऊंच-नीच का भेद मिटाया था। हमें भी समाज में समानता और साहस का संदेश फैलाना है। मेघनगर की एक बेटी ने अपराधी को सलाखों के पीछे पहुँचाकर जो उदाहरण पेश किया है, वैसा साहस हर बालिका में होना चाहिए।'

कवि निसार पठान की कविता
कवि निसार पठान ने अपनी कविता 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' से वातावरण को भावनात्मक बना दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से नारी शक्ति, शिक्षा, और समानता का सुंदर चित्रण किया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिमी निर्मल ने किया तथा आभार राखी बारिया ने व्यक्त किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर अर्चना सांकते, जेनिशा मेडा, दक्षा कुंडल, अशोक जाटव, जोशफ मावी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 3 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 17 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी