Mohan Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मोहन-शिव-हेमंत बैठक, इस महीने होगा विस्तार!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Mohan Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मोहन-शिव-हेमंत बैठक, इस महीने होगा विस्तार!

Mohan Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच हुई बंद कमरे की बैठक ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। सूत्रों की मानें तो भाजपा अब राज्यसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रही है, जिसके तुरंत बाद सरकार और संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

शिवराज के चहेतों को सरकार में एंट्री

अंदरखाने की खबर है कि इस बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने अपने चहेते विधायकों को मंत्रिमंडल व निगम-मंडलों में जिम्मेदारी देने की पैरवी की है। दिग्गज नेता गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह को फिर से कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा है। इसके अलावा भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा का नाम भी मंत्री पद के लिए मजबूती से उभरा है। इसके अलावा विदिशा विधायक मुकेश टंडन, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, पूर्व मंत्री कमल पटेल और बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव को बड़े निगम-मंडलों की कमान सौंपी जा सकती है।

गिर सकती है इन मंत्रियों पर गाज?

विस्तार के साथ-साथ कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी होने के भी संकेत मिल रहे हैं। 'मछली कांड' में आरोपियों के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद विवादों में घिरे सारंग पर गाज गिर सकती है। वही मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कानूनी उलझनों के चलते उनकी कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।

नरोत्तम और रावत का 'वेटिंग गेम'

आगामी फेरबदल में दतिया और विजयपुर के समीकरण भी अहम मामने जाने लगे है। दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का मामला अदालत में है। यदि फैसला उनके खिलाफ आता है और उपचुनाव होते हैं, तो नरोत्तम मिश्रा की सरकार में वापसी का रास्ता साफ हो सकता है। वही विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के मामले में भी कोर्ट के फैसले का इंतजार है। यदि स्थितियां बदलती हैं, तो रामनिवास रावत को फिर से मंत्री बनाया जा सकता है।

राज्यसभा चुनाव है 'डेडलाइन'

भाजपा आलाकमान फिलहाल राज्यसभा चुनाव की प्रक्रियाओं में व्यस्त है। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरुआत में मंत्रिमंडल विस्तार की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। हालांकि संगठन की ओर से अभी कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन नेताओं की बार-बार हो रही बैठकों ने साफ कर दिया है कि मोहन कैबिनेट का स्वरूप जल्द ही बदलने वाला है। सरकार में कुछ तो बड़ा होने वाला है। फिलहाल सूत्रों के अनुसार ​बीजेपी राज्यसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

मोहन-शिव-मेहंत एक क्यों?

राजनीतिक जानकारों का तर्क है कि प्रदेश बीजेपी में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडलेवाल नेताओं को कई बार समन्वय की नसीहत भी दे चुके है। इसके अलावा बीजेपी के कई दिग्गज विधायक, जो सरकार में कई बार मंत्री रहे, वे अंधरूनी तौर पर मंत्री पद नहीं मिलने के चलते समय समय पर नाराज दिखाई देते है। प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव और 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं को एकजुट करने की जुगत में है। बीजेपी नही चाहती की पार्टी के अंदर नेताओं की अंधरूनी नाराजगी का असर चुनाव पर पड़े। इसी के चलते मोहन शिवराज और हेमंत के बीच मुलाकात होना माना जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 4 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 17 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 18 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 18 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 19 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 19 hours ago

और पढ़ें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना