Mohan Yadav: दो कौड़ी का… मोहान यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला, कमलनाथ बोले- मर्यादा नहीं भूलनी…

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Mohan Yadav: दो कौड़ी का… मोहान यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला, कमलनाथ बोले- मर्यादा नहीं भूलनी…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जोरदार हमला बोला है. शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सीएम ने पटवारी को कांग्रेस का ‘दो कौड़ी का अध्यक्ष’ करार दिया और उन पर तीखे कटाक्ष किए. सीएम ने कहा कि “हम अभिनंदनलाल हैं, लेकिन तुम तो टपोरीलाल हो, धपोल शंख हो. मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हो.”

मोहन यादव ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना

सीएम ने अपने बयान में पटवारी की उपलब्धियों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ऐसे नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया, जो अपनी विधानसभा में 40 हजार वोट से हार गया, अपने लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार नहीं खड़ा कर पाया और जिसका प्रत्याशी भाग गया. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है, जबकि जनता भाजपा और उसकी नीतियों पर भरोसा करती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के हित में लगातार काम कर रही है और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है, जबकि कांग्रेस केवल बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप में लगी है.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के बयान का किया सपोर्ट

सभा में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के इस बयान का जोरदार समर्थन किया और उनके शब्दों को उत्साहजनक बताया. मोहन यादव के कटाक्ष और राजनीतिक तंज चर्चा का मुख्य विषय बने रहे. इस बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया. कमलनाथ ने लिखा कि पद के अभिमान में भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए और मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया. उन्होंने सीएम से सवाल किया कि मेडिकल कॉलेजों की कितनी परियोजनाएं वास्तव में चालू हैं.

जीतू पटवारी ने भी किया था पलटवार

बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सतना में सीएम मोहन यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘अभिनंदनलाल यादव’ कहा था, और अब इस बयान का जवाब सीएम मोहन यादव ने इसी तरह पलटवार के रूप में दिया है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 1 hour ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 4 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह