मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान-मॉल और रेस्टोरेंट… नई श्रम संहिता को राज्यपाल की मंजूरी

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान-मॉल और रेस्टोरेंट… नई श्रम संहिता को राज्यपाल की मंजूरी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में व्यापार और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता (श्रम शक्ति संहिता), 2026’ को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश में दुकान, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित किए जा सकेंगे। सरकार ने हालांकि साफ किया है कि 24 घंटे प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति का अर्थ कर्मचारियों से लगातार या मनमाने ढंग से काम कराना नहीं होगा। नई संहिता में कर्मचारियों के काम के घंटे, ओवरटाइम, सुरक्षा व्यवस्था और महिला कर्मचारियों से जुड़े विशेष प्रावधान शामिल किए गए हैं।

48 घंटे से ज्यादा काम नहीं करा सकेंगे
नई व्यवस्था के तहत किसी कर्मचारी से एक सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे तक ही काम कराया जा सकेगा। प्रतिष्ठानों को आवश्यकता के अनुसार शिफ्ट व्यवस्था लागू करनी होगी, ताकि कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ न पड़े। वहीं, किसी कर्मचारी की दैनिक ड्यूटी 12 घंटे से अधिक नहीं हो सकेगी। निर्धारित कार्य अवधि से अतिरिक्त काम कराने की स्थिति में कर्मचारी की सहमति जरूरी होगी। अतिरिक्त काम के लिए श्रम नियमों के अनुसार ओवरटाइम का भुगतान भी करना होगा।

एक बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मिलेगी यूनिक आईडी
नई संहिता में कारोबारियों के लिए पंजीयन प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया गया है। अब व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और इसके बाद उन्हें एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर जारी किया जाएगा। प्रतिष्ठान की जानकारी में भविष्य में कोई बदलाव होने पर उसे ऑनलाइन अपडेट किया जा सकेगा। इससे कागजी प्रक्रिया कम होगी और कारोबारियों को बार-बार पंजीयन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mhow-congress-organization-appointments-resignations-workers-bjp-targets-jitu-patwari/

24 घंटे संचालन के लिए सुरक्षा जरूरी
नई व्यवस्था के तहत 24 घंटे चलने वाले प्रतिष्ठानों को कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। कार्यस्थल पर साफ-सफाई, अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकासी और आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
सरकार का उद्देश्य है कि रात-दिन व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने के बावजूद किसी आपात स्थिति में कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा से समझौता न हो।

महिला कर्मचारियों के लिए विशेष नियम
महिलाओं को रात्रि शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन इसके लिए नियोक्ताओं को सुरक्षा से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं करनी होंगी। इसमें सुरक्षित परिवहन, कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।
सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं और उनकी कार्यबल में भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा।

असंगठित क्षेत्र के कामगारों को भी सामाजिक सुरक्षा
नई व्यवस्था में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने पर जोर दिया गया है। रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, निर्माण श्रमिक और अन्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की योजना है।
इसके साथ ही श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने का भी प्रावधान किया गया है।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नई संहिता के तहत श्रम विभाग के अधिकारियों को प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने और जरूरी दस्तावेजों की जांच करने का अधिकार रहेगा। यदि किसी प्रतिष्ठान में काम के घंटे, ओवरटाइम, सुरक्षा व्यवस्था या श्रमिकों से जुड़े अन्य नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सरकार के मुताबिक, नई व्यवस्था का मकसद प्रदेश में व्यापार को सुगम बनाना, निवेश को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। इसके साथ ही श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षित कार्यस्थल और सामाजिक सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-husband-murder-cases-men-helpline-calls-national-men-commission-demand-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 3 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 4 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 4 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!