MP BJP के अगले संगठन महामंत्री का काउंटडाउन शुरु… कुछ प्रचारकों की क्षेत्र में बढ़ी सक्रियता

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP BJP के अगले संगठन महामंत्री का काउंटडाउन शुरु… कुछ प्रचारकों की क्षेत्र में बढ़ी सक्रियता

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश बीजेपी में हितानंद शर्मा की संघ में वापसी के बाद से प्रदेश संगठन महामंत्री का पद खाली है, इसकी भरपाई करने के लिए बीजेपी ने संभागीय स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी प्रभारियों की नियुक्ति की है, ताकि चौबीस घंटे पार्टी के लिए काम करने वाले संगठन महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद के जरिए पार्टी के नेताओं पर लगाम लगाई जाए, हालांकि अब सबकी नजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केंद्रीय प्रतिनिधि सभा पर टिकी है, जोकि हरियाणा के समालखा में होने वाली है। इस बैठक में तय होने की पूरी संभावना है कि मध्यप्रदेश बीजेपी को आने वाले वक्त में प्रदेश संगठन महामंत्री मिल जाएगा।

संघ या आनुषांगिक संगठन से होगा?
मध्यप्रदेश बीजेपी का अगला संगठन महामंत्री सीधे आरएसएस के प्रचारक के रुप में आएगा या पिछली बार की तरह की आनुषांगिक संगठन से होगा, क्योंकि पिछले संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा विद्या भारती से बीजेपी में आए थे, जिनकी वापस संघ में वापसी हो गई है, वो सह-क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख बनाए गए हैं, हालांकि अबकी बार एक नई परंपरा के कयास भी लगाए जा रहे हैं कि आनुषांगिक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी को भी यह पद दिया जा सकता है, लेकिन उसके पीछे उसका संघ के प्रचारक की भूमिका निभाना महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि संगठन महामंत्री का पद पूरी तरह से बीजेपी में जाना नहीं माना जाता है, जिस तरह से प्रदेश के नेता वीडी शर्मा, अरविंद भदौरिया और अन्य गए थे।

पूर्व में इनका चला था नाम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व में नए संगठन महामंत्री के रूप में जिन नामों की चर्चा थी, उनमें सबसे ऊपर मध्य भारत प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता का नाम शामिल है, जिसके पीछे उनकी संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी से नजदीकी को कारण बताया जा रहा है। हालांकि इसके साथ-साथ मालवा प्रांत प्रचारक राजमोहन सिंह को भी मजबूत बताया जा रहा था, जोकि पूर्व संगठन महामंत्री सुहास भगत के करीबी हैं। इसी तरह विद्या भारती के प्रांत संगठन महामंत्री निखिलेश माहेश्वरी समेत अनिल अग्रवाल, बिहार के संगठन महामंत्री भीखू भाई की भी MP बीजेपी में आमद का दावा किया जा रहा था, साथ ही विद्यार्थी परिषद से भी नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अब तक इस पद पर नियुक्ति नहीं हो पाई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bjp-mp-urban-body-elections-training-camp-micro-planning/

कुछ नए नामों की सक्रियता ने चौंकाया
एमपी बीजेपी के नए नामों में पूर्व सह संगठन महामंत्री अतुल राय का भी सामने आ रहा है, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव समेत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ काम किया है, पिछले दिनों वो एक बार फिर देवास के खातेगांव में आयोजित रामेश्वरम मैत्री मिलन कार्यक्रम में शिरकत करते नजर आए थे, और उनके साथ स्थानीय विधायक आशीष शर्मा मंच साझा करते दिखाई दिए। इसी तरह संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं क्षेत्रीय गौ रक्षा प्रमुख बृज किशोर भार्गव भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे, जिनके फोटो कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर साझा किए थे, जिनकी अचानक सक्रियता ने सियासी पंडितों को सोचने पर मजबूर किया है।

कुल मिलाकर क्या हो सकता है?
बीजेपी के संगठन महामंत्री का फैसला तो संघ की करता है, लेकिन अबकी बार केंद्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में कई बदलावों की सुगबुगाहट है, जिसमें बीजेपी संगठन महामंत्री का पद भी शामिल हो सकता है, क्योंकि संघ के कई प्रचारक आनुषांगिक संगठन में पदाधिकारी के रुप में अपनी सेवाएं देने चले जाते हैं, जिनको उपकृत कर एक बार फिर कुछ नया कर सकता है, लेकिन कुल मिलाकर कहा जाए तो सबकुछ अभी अंदरखानों में ही छिपा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-agriculture-cabinet-nimad-focus-bhilatdev-temple-strategy/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 9 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 9 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 9 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस