MP कृषि कैबिनेट: होली के पहले किसानों को 'मोहन' का तोहफा…. नांगलवाड़ी से निकला 'समृद्ध कृषि संदेश'

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP कृषि कैबिनेट: होली के पहले किसानों को 'मोहन' का तोहफा…. नांगलवाड़ी से निकला 'समृद्ध कृषि संदेश'

MP Cabinet Meeting: भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक मंगलवार को बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के बाद पहली बार मुख्यमंत्री ने प्रेस ब्रीफिंग में किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी दी। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस रही, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासियों के वोट तो बटोरे, लेकिन उनके हितों के लिए ठोस काम कभी नहीं किया। सीएम ने बड़ा सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भगोरिया उत्सव को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की पहल क्यों नहीं की? उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी अंचलों में सिंचाई की सुविधाओं को लेकर भी पिछली सरकारों ने उपेक्षा बरती। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा, 'कांग्रेस केवल वोट की राजनीति करती रही, लेकिन फिर भी मैं उन्हें होली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं।'

पीएम मोदी और कृषि मंत्री शिवराज के काम को सराहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्र में आए बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया। उन्होंने कहा कि सरदार सरोवर और नर्मदा अंचल की अन्य सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद अब तस्वीर बदल गई है। लगातार पलायन रुका है, क्योंकि स्थानीय स्तर पर पूरा इलाका हरा भरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने साफ किया कि सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं कर रही, बल्कि धरातल पर योजनाओं को लागू करने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के निर्णयों को रखा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, कि किसानों के कल्याण के लिए 6 विभागों की 16 योजनाओं के लिए अहम फैसले लिए गए हैं। इन योजनाओं पर सरकार पर 27 हजार 746 करोड़ का भार आएगा। ये राशि किसान कल्याण पर खर्च की जाएगी। साथ ही कहा कि पिछली बार भगोरिया उत्सव में की गई घोषणा पानसेमल और वारणा को आज उनकी सरकार ने कृषि कैबिनेट में पूरा किया है। सच्चा वादा पक्का काम, यह उनकी सरकार की पहचान इस संकल्प की पूर्ति की है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-bjp-ministers-roster-march-2026-party-office-duty/

मोहन कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

दो माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी
कैबिनेट ने बड़वानी जिले के लिए दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनके जरिए किसानों को पानी की उपलब्धता बढ़ेगी कृषि उत्पादन और फसलों की पैदावार को बढ़ानें की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सेंधवा-माइक्रो सिंचाई परियोजना और निवाली माइक्रो सिंचाई परियोजना
ये दोनों परियोजनाएं बड़वानी के किसानों को सिंचाई के तहत बेहतर साधन प्रदान करेंगी और नर्मदा के पानी का उपयोग सुनिश्चित करेंगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इन परियोजनाओं का लक्ष्य हर खेत तक पानी पहुंचाना है। इससे कृषि उत्पादन में स्थिरता और वृद्धि सुनिश्चित होगी।

बड़वानी में आधुनिक कृषि मंडी का निर्माण
कैबिनेट में बड़वानी जिला में आधुनिक कृषि मंडी के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। जिससे किसानों को बेहतर मूल्य, सुविधाजनक इंफ्रास्ट्रक्चर और सीधा बाजार मिलेगा। जिससे उनकी लागत में कमी आएगी और वो अधिक दाम पर अपनी फसल को बेच पाएंगे। मंडी तक पहुंचने वाली प्रक्रियाएं आसान होंगी। ताकि किसान समृद्ध बने।

कृषि कैबिनेट के अन्य निर्णय

वरला ओर पानसेमल माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को मंजूरी।
भीलटदेव क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
सरसों फसल को भावांतर योजना में शामिल करने को मंजूरी।
बड़वानी में आधुनिक नवीन कृषि उपज मंडी बनाई जाएगी।
बड़वानी में खेतिया कृषि उपज मंडी को आदर्श कृषि उपज मंडी बनाएंगे।
मछली उत्पादन से जुड़े कारोबार में निवेश को लेकर नई मत्स्य पालन नीति लाने की तैयारी। 218.50 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
नई नीति में मछली उत्पादकों को कोल्ड चेन में निवेश, मार्केटिंग स्ट्रक्चर तैयार करने, रेफ्रिजरेटेड वैन खरीदने और मछलियों के फीड प्लांट लगाने पर सब्सिडी का प्रावधान होगा।
महाविद्यालयों में एग्रीकल्चर सब्जेक्ट पढ़ाने की तैयारी।
नेशनल शूटिंग चैंपियन वैष्णवी माहुले के पिता को शूटिंग अकादमी के लिए सीएम ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
सहकारी विभाग की अलग-अलग 4 योजनाओं के माध्यम से 8186 करोड़ की राशि का व्यय वित्त विभाग पर आएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bsnl-network-issues-cheap-plans-sindhia-action/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 3 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश