MP commercial Gas Supply: होटल-रेस्टोरेंट को मिली 9% सप्लाई, 13 दिन बाद कमर्शियल सिलेंडर की शुरूआत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP commercial Gas Supply: होटल-रेस्टोरेंट को मिली 9% सप्लाई, 13 दिन बाद कमर्शियल सिलेंडर की शुरूआत

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत झेल रहे कारोबारियों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया। खाद्य विभाग द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के बाद आज से प्रदेश के करीब 50 हजार होटल और रेस्टोरेंट को गैस की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी यह सप्लाई मांग के मुकाबले काफी कम है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, होटल-रेस्टोरेंट को उनकी कुल जरूरत का केवल 9% और स्ट्रीट फूड वेंडर्स (रेहड़ी-पटरी) व ढाबों को मात्र 7% सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

​13 दिनों का संकट

​पिछले करीब दो हफ्तों से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप होने के कारण प्रदेश का खान-पान उद्योग बुरी तरह प्रभावित था। गैस न मिलने की वजह से कई होटलों में मेन्यू सीमित कर दिया गया था, तो कुछ बंद होने की कगार पर पहुंच गए थे। संचालकों को मजबूरी में महंगे विकल्पों जैसे इंडक्शन चूल्हों और प्रदूषणकारी डीजल भट्ठियों का सहारा लेना पड़ा। छोटे वेंडर्स को कालाबाजारी के कारण ऊंचे दामों पर गैस खरीदनी पड़ रही थी।

​नई गाइडलाइन और प्रशासनिक सक्रियता

​गैस संकट का मुख्य कारण केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के तहत सप्लाई के स्पष्ट आदेशों का अभाव बताया जा रहा है। संकट बढ़ता देख होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि शमी से मुलाकात की थी, जिसके बाद शासन ने तुरंत आदेश जारी किए। भोपाल में सप्लाई शुरू हो चुकी है, जबकि ग्वालियर और अन्य जिलों में बुधवार से वितरण सामान्य होने की उम्मीद है।

​धार्मिक आयोजनों के लिए गैस की मांग

​व्यवसायिक संकट के बीच अब आगामी त्योहारों के लिए भी गैस की मांग उठने लगी है। भोपाल की श्री हिंदू उत्सव समिति ने जिला प्रशासन (ADM) को आवेदन सौंपकर नवरात्रि, रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले सार्वजनिक भंडारों के लिए प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराने की मांग की है। समिति का तर्क है कि इन बड़े आयोजनों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था हेतु एलपीजी की उपलब्धता अनिवार्य है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal/bhopal-teacher-recruitment-protest-mptet-post-increase-demand/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

39 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस