MP Congress: MP कांग्रेस में बगावत! बदल सकते है 22 जिलों के जिलाध्यक्ष!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Congress: MP कांग्रेस में बगावत! बदल सकते है 22 जिलों के जिलाध्यक्ष!

MP Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस और उसके संगठन बिखरते नजर आ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद जहां एक तरफ मुख्य संगठन में अंतर्कलह मची है, वहीं अब कांग्रेस के छात्र विंग NSUI में भी प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत देखने को मिली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशों की सरेआम अवहेलना करने पर NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए मध्य प्रदेश के 22 जिला अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

जीतू पटवारी का था निर्देश

दरअसल, राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पूरे प्रदेश में आक्रामक रुख अपनाने का फैसला किया था। इसके तहत NSUI को निर्देशित किया गया था कि 16 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इस कार्रवाई के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया जाए और पुतला दहन किया जाए।

22 कप्तानों ने फेर लिया मुंह

प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के माध्यम से यह गाइडलाइन सभी जिलों को भेजी गई थी। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि इंदौर, उज्जैन और बैतूल समेत मध्य प्रदेश के 22 प्रमुख जिलों में एनएसयूआई की तरफ से कोई प्रदर्शन नहीं किया गया और न ही कहीं पुतला दहन हुआ। छात्र संगठन के इन जिलों के पदाधिकारियों ने पीसीसी चीफ के आह्वान से पूरी तरह दूरी बना ली।

सख्त हुए आशुतोष चौकसे

NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने इसे सीधे तौर पर संगठन विरोधी और पीसीसी चीफ के नेतृत्व को चुनौती माना है। उन्होंने सभी 22 लापरवाह जिला अध्यक्षों को नोटिस थमाते हुए पूछा है कि जब प्रदेश नेतृत्व और पीसीसी चीफ का निर्देश था, तो 16 जून को आपके जिलों में विरोध प्रदर्शन क्यों नहीं आयोजित किया गया?

कुर्सी जाने का खतरा!

सूत्रों का कहना है कि यदि इन जिला अध्यक्षों द्वारा अगले 24 से 48 घंटों के अंदर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो इंदौर, उज्जैन और बैतूल जैसे बड़े सांगठनिक गढ़ों के एनएसयूआई अध्यक्षों को पद से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस