मध्यप्रदेश•

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ

एमपी कांग्रेस के मुकेश नायक ने बताया कि 26 नवंबर को भोपाल में कांग्रेस विशाल संविधान रक्षा मार्च, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान का शुभारंभ करेगी।
बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ

भोपाल/खबर डिजिटल/ एमपी कांग्रेस पर मध्यप्रदेश फ्रंट पर खेलने की तैयारी कर ली है। एमपी कांग्रेस के मुकेश नायक ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि एमपी कांग्रेस संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को भोपाल में विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ का आयोजन करेगी। इस मार्च के माध्यम से ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ एवं ‘वोट रक्षक अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा।

संविधान रक्षा मार्च से मोहन सरकार को घेरेगी कांग्रेस

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से कांग्रेस मध्यप्रदेश के कई बड़ी मामले में सामने ला सकती है। इस मार्च में मध्यप्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह अभियान प्रदेशभर में चरणबद्ध कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

एमपी कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च प्लान

  • 22 नवंबर तक: सभी जिलों में बैठकें आयोजित कर प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा। मंडलम अध्यक्षों को प्रशिक्षित करने के साथ बीएलए, बूथ समिति सदस्यों एवं युवा कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • 22 से 30 नवंबर तक: वोट रक्षकों द्वारा बूथ स्तर पर हटाए गए मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया जाएगा। इस कार्य की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक पहुंचाई जाएगी।

  • 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक: सत्यापन के निष्कर्षों के आधार पर ग्राम स्तर पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल’ आयोजित की जाएंगी। इन चौपालों के माध्यम से आम नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

  • अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाएंगे। साथ ही नागरिकों को www.iamvoterakshak.com के माध्यम से वोट रक्षक अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्तोओं को शामिल होने के निर्देश

एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रभारियों, ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षों तथा मोर्चा-संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक बूथ तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा और प्रत्येक पात्र मतदाता के वोट का संरक्षण बेहद जरूरी है। संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के इस अभियान में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। 26 नवंबर को भोपाल में आयोजित संविधान रक्षा मार्च को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जिलों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल होने के निर्देश दिये गये हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास

about 1 hour ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी

about 4 hours ago

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही

about 4 hours ago

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे

about 4 hours ago

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात

about 4 hours ago

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज

about 5 hours ago

और पढ़ें

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास
उत्तर प्रदेश

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी
मध्यप्रदेश

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही
मध्यप्रदेश

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे
मध्यप्रदेश

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज
मध्यप्रदेश

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज

पेड़ पर चढ़कर विधायक हरदीप सिंह डंग का गुणगान करने लगा हरबोला, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश

पेड़ पर चढ़कर विधायक हरदीप सिंह डंग का गुणगान करने लगा हरबोला, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', अगले हफ्ते से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग
दिल्ली

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', अगले हफ्ते से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग

प्रथम विवाह जीवित रहते हुए गुप्त रूप से दूसरा विवाह करने और अस्पताल में जन्म संबंधी जानकारी छिपाने पर एनसीआर दर्ज  
​
मध्यप्रदेश

प्रथम विवाह जीवित रहते हुए गुप्त रूप से दूसरा विवाह करने और अस्पताल में जन्म संबंधी जानकारी छिपाने पर एनसीआर दर्ज ​