मध्यप्रदेश में बिजली संकट से हाहाकार... ग्रामीण इलाकों में 8 घंटे तक कटौती

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

मध्यप्रदेश में बिजली संकट से हाहाकार... ग्रामीण इलाकों में 8 घंटे तक कटौती

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में इन दिनों बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में 2 से 8 घंटे तक बिजली कटौती किए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के करीब 75 प्रतिशत हिस्से में बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों सहित जिला मुख्यालयों को इस कटौती से बाहर रखा गया है।

लोगों का बढ़ रहा आक्रोश
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। परेशान उपभोक्ता अब सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। बिजली की समस्या को लेकर जनता का गुस्सा स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी फूट रहा है। हाल ही में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, राजगढ़ के सांसद रोडमल नागर और महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

MP News: मध्यप्रदेश में 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति अटकी… जनजातीय कार्य विभाग में 264 को मिला प्रमोशन

बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी नाराजगी
ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली पर निर्भर घरेलू कार्यों के साथ ही खेती-किसानी और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में लोगों की मांग है कि बिजली कटौती की समस्या का जल्द समाधान किया जाए और आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बनाया जाए।

राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने अधिकारियों से की चर्चा
बिजली संकट को लेकर बढ़ते विरोध के बीच राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने एक वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारियों से चर्चा की गई है। इस बातचीत के जरिए क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने का मुद्दा उठाया गया है। फिलहाल, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती को लेकर असंतोष बना हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि बिजली कंपनी और प्रशासन जल्द प्रभावी कदम उठाएंगे, ताकि लंबे समय तक बिजली गुल रहने की समस्या से राहत मिल सके।

Breaking News: मुरैना में भैंस चराने गए 45 वर्षीय अतर सिंह गुर्जर की हत्या… पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस