MP Electricity Bill: मध्यप्रदेश में महंगी हो सकती है बिजली, नए टैरिफ से 1.83 करोड़ उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Electricity Bill: मध्यप्रदेश में महंगी हो सकती है बिजली, नए टैरिफ से 1.83 करोड़ उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता

मध्यप्रदेश में आने वाले पांच वर्षों की बिजली दरों को लेकर कवायद तेज हो गई है. प्रस्तावित नए टैरिफ का सीधा असर प्रदेश के करीब 1 करोड़ 83 लाख बिजली उपभोक्ताओं के मासिक बिल पर पड़ सकता है. मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2027-28 से 2031-32 तक के प्रस्तावित टैरिफ पर आपत्ति और सुझाव दर्ज कराने के लिए मंगलवार तक का समय दिया था. अब 8 सितंबर को इस मुद्दे पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी. इसके बाद आयोग प्रस्तावित टैरिफ पर अंतिम निर्णय लेगा.

बिजली दरों के साथ इन मुद्दों पर भी नजर

प्रस्तावित टैरिफ में केवल बिजली की दरें ही शामिल नहीं हैं. इसमें वितरण कंपनियों की हानि, परिचालन खर्च, पूंजी पर प्रतिलाभ और न्यूनतम शुल्क जैसे प्रावधान भी रखे गए हैं. इन सभी का सीधा प्रभाव बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ सकता है.

जबलपुर से कुछ आपत्तियां आयोग के सामने पहुंची हैं. सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं एडवोकेट राजेंद्र अग्रवाल और महाकोशल उद्योग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डीआर जैसवानी ने वितरण हानि के लक्ष्य को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि बिजली वितरण से जुड़े मानक तय करते समय उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

15 से 20 फीसदी तक बढ़ सकता है टैरिफ

प्रस्तावित बदलाव को देखते हुए अगले वित्त वर्ष में रिटेल बिजली टैरिफ में करीब 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है. आपत्तियों में केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना का भी हवाला दिया गया है. इस योजना के तहत वितरण हानि को वर्ष 2026-27 तक 12 से 15 फीसदी तक लाने का लक्ष्य रखा गया था. वहीं प्रस्तावित व्यवस्था में इस लक्ष्य को पूरी तरह हासिल करने की समयसीमा वर्ष 2030-31 तक बताई गई है.

उद्योगों को मिनिमम चार्ज की चिंता

औद्योगिक क्षेत्र की नजर खास तौर पर मिनिमम चार्ज पर है. उद्योग संचालकों का कहना है कि उत्पादन बंद होने या मशीनें नहीं चलने की स्थिति में भी स्थायी और न्यूनतम शुल्क देना पड़ता है. इससे बिजली का इस्तेमाल नहीं होने के बावजूद बिल का बोझ बना रहता है.

औद्योगिक संगठन जनसुनवाई के दौरान मिनिमम चार्ज खत्म करने या इसमें व्यावहारिक बदलाव की मांग रख सकते हैं. उनका तर्क है कि जिन इकाइयों में उत्पादन नहीं हो रहा, वहां बिजली खपत के आधार पर भुगतान व्यवस्था ज्यादा उचित होगी.

1.83 करोड़ उपभोक्ता, लेकिन आपत्तियां बेहद कम

प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब 1.83 करोड़ है. इनमें 1.29 करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ता हैं. इसके बावजूद टैरिफ प्रक्रिया में आम उपभोक्ताओं की भागीदारी बेहद कम रही है. पिछले तीन वर्षों में पूरे प्रदेश से आयोग को कुल 207 आपत्ति और सुझाव मिले. वर्ष 2024-25 में 69, 2025-26 में 84 और 2026-27 में 54 आपत्तियां दर्ज हुईं.

प्रदेश में कुल उपभोक्ताओं में करीब 1.20 करोड़ ग्रामीण और 62.40 लाख शहरी क्षेत्र से हैं. औद्योगिक उपभोक्ताओं की संख्या 1,57,056 है. बिजली खपत की बात करें तो 75.9 फीसदी खपत निम्नदाब उपभोक्ताओं की है, जबकि 24.1 फीसदी उच्चदाब उपभोक्ताओं की. वहीं कुल बिजली उपयोग में ग्रामीण क्षेत्रों की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी और शहरी क्षेत्रों की 40.2 फीसदी है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 1 hour ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 14 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 15 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 15 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 16 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 16 hours ago

और पढ़ें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना