MP Officer Transfer List : मध्य प्रदेश शासन ने तबादला एक्सप्रेस की रफ्तार को आबकारी विभाग तक बढ़ा दिया है। 16 जून को आबकारी विभाग मुख्यालय और वल्लभ भवन से तबादलों की एक बहुत बड़ी जंबो लिस्ट जारी की गई। जारी सूची में आबकारी उप-निरीक्षक से लेकर सहायक आबकारी आयुक्त स्तर तक के कुल 87 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया गया है।
52 बड़े अफसरों का फेरबदल
सहायक आबकारी आयुक्त : 07
कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्त : 03
जिला आबकारी अधिकारी : 05
कार्यवाहक सहायक जिला आबकारी अधिकारी : 17
सहायक जिला आबकारी अधिकारी : 10
कार्यवाहक प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी : 03
35 सब-इंस्पेक्टर्स इधर से उधर
इस लिस्ट में सबसे बड़ा फेरबदल मैदानी स्तर पर हुआ है, जहां 35 आबकारी उप-निरीक्षकों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। विभाग ने 6 जूनियर उप-निरीक्षकों को पदोन्नति के बजाय खाली पड़े पदों को भरने के लिए उच्च पद का प्रभार सौंपा है। ये सभी अब कार्यवाहक सहायक आबकारी अधिकारी के रूप में कमान संभालेंगे।
सैलरी और वरिष्ठता पर रोक
आदेश के मुताबिक, इन 6 प्रभार वाले अधिकारियों को पद तो बड़ा दे दिया गया है, लेकिन उन्हें मासिक वेतन उनके पुराने जूनियर पद का ही रूप से देय होगा। इसके साथ ही, इस अस्थाई कार्यवाहक कार्यकाल के आधार पर उन्हें भविष्य में पद की कोई वरिष्ठता का लाभ भी नहीं मिलेगा।












