एमपी में स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज... सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

एमपी में स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज... सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद!

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। राजधानी भोपाल में इंटर्न डॉक्टर रातभर सड़क पर डटे रहे और मंगलवार सुबह दोबारा प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। आंदोलन का असर अब प्रदेश के दूसरे शहरों तक भी पहुंच गया है। इंदौर, रतलाम समेत कई सरकारी अस्पतालों के इंटर्न और जूनियर डॉक्टर भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। इंटर्न डॉक्टरों की प्रमुख मांग मौजूदा 14,337 रुपये के मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की है। प्रदर्शनकारी डॉक्टर सीएम हाउस के करीब कमला पार्क रोड पर धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के कारण राजधानी की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाओं पर असर
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन का असर प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। कई अस्पतालों में नियमित ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गई हैं।भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ओपीडी सेवाओं पर आंदोलन का खासा असर पड़ा। डॉक्टरों ने ओटी का बहिष्कार करने की बात भी कही है। इससे अस्पताल पहुंचने वाले बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वॉटर कैनन की कार्रवाई से बढ़ा विवाद
सोमवार को सीएम हाउस की ओर मार्च कर रहे इंटर्न डॉक्टरों को पुलिस ने रोक दिया था। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। डॉक्टरों ने पुलिस पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के आरोप भी लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बनने के बाद वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद डॉक्टरों का विरोध और तेज हो गया और स्टाइपेंड बढ़ाने के साथ पुलिस कार्रवाई के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी आंदोलन का हिस्सा बन गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वॉटर कैनन के इस्तेमाल की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस आयुक्त के स्तर से भी पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कराई गई है।

Big Blast: 10 सितंबर को क्या होगा एमपी की सियासत में… दिल्ली में मध्यप्रदेश की सियासत को लेकर हलचल!

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने की डॉक्टरों से चर्चा
आंदोलन के बीच मंगलवार को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वरिष्ठ चिकित्सकों, अधिकारियों और इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने और प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई समेत दोनों प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।
राजेंद्र शुक्ल ने बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि सरकार इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, मुख्यमंत्री की वापसी के बाद स्टाइपेंड बढ़ाने के मुद्दे पर दोबारा चर्चा की जाएगी। बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

डॉक्टरों ने साफ किया- लिखित आदेश तक आंदोलन जारी
दूसरी ओर इंटर्न डॉक्टरों ने सरकार के सामने अपनी मांगों को लेकर रुख स्पष्ट कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश जारी नहीं होता और प्रदर्शन के दौरान वॉटर कैनन एवं लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।डॉक्टरों ने उत्तर प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में हुई बढ़ोतरी का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश में भी इसी तरह फैसला लेने की मांग की है।

इंदौर के एमवाय अस्पताल में भी डॉक्टरों की रैली
भोपाल में चल रहे आंदोलन के समर्थन में इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर में भी मंगलवार को इंटर्न और रेजिडेंट डॉक्टरों ने रैली निकाली। डॉक्टरों ने भोपाल में हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठा रहे हैं। इसके बावजूद भोपाल में पुलिस की कार्रवाई की गई। इसी के विरोध में इंदौर में भी डॉक्टरों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। फिलहाल सरकार और इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी है। अब नजर इस बात पर है कि स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सरकार कब तक कोई ठोस निर्णय लेती है और आंदोलन को समाप्त कराने के लिए क्या समाधान निकलता है।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को मिलेगा स्थायी मुख्य न्यायाधीश… 10 सितंबर को शपथ लेंगे जस्टिस अल्पेश कोगजे

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस