भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने 20 जिलों के लिए शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इन नियुक्तियों को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा की मंजूरी के बाद घोषित किया गया है।
20 जिलों में शहर और ग्रामीण अध्यक्ष बनाए गए
जारी सूची के अनुसार कुल 29 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें 17 शहर जिला अध्यक्ष और 12 ग्रामीण जिला अध्यक्ष शामिल हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना बताया गया है।


संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस
महिला कांग्रेस का कहना है कि नई नियुक्तियों के जरिए संगठन की गतिविधियों को जिलों तक और प्रभावी बनाया जाएगा। नई टीम को पार्टी के कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि कांग्रेस के विचार, सेवा और संघर्ष की परंपरा को लोगों तक पहुंचाने का अवसर भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को नई ऊर्जा देगी और संविधान तथा समानता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।
ये खबर भी पढ़ें..









