भोपाल। अब मध्य प्रदेश के मंत्री जमीन पर राजनीति के साथ इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने पर फोकस करेंगे, क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अपील की है वो आने वाले समय को देखते हुए सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को बढ़ाएं, सोशल मीडिया अब राजनीति में केवल प्रचार का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि जनता तक सीधे पहुंचने का सबसे प्रभावी प्लेटफॉर्म बन चुका है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर ज्यादा सक्रिय रहने और रील्स व शॉर्ट वीडियो के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने की सलाह दी। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों की इंस्टाग्राम मौजूदगी भी चर्चा में है।
सीएम मोहन सबसे आगे, मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय नंबर-1
इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीब 20 लाख (2 मिलियन) फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें प्रदेश के नेताओं में सबसे आगे रखते हैं।

वहीं कैबिनेट मंत्रियों की बात करें तो कैलाश विजयवर्गीय सबसे लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 7.44 लाख (744K) फॉलोअर्स हैं। इसके बाद विश्वास कैलाश सारंग के 3.84 लाख, प्रहलाद सिंह पटेल के 1.77 लाख और राजेन्द्र शुक्ला के 1.55 लाख फॉलोअर्स हैं।
कई मंत्री अब भी सोशल मीडिया पर पीछे
जहां कुछ मंत्री लाखों लोगों तक डिजिटल माध्यम से पहुंच बना चुके हैं, वहीं कई मंत्रियों की सोशल मीडिया मौजूदगी अभी सीमित है।
सबसे कम फॉलोअर्स कुंवर विजय शाह के हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 3,924 फॉलोअर्स हैं। इसके बाद दिलीप जायसवाल के 7,358 और नारायण सिंह कुशवाह के 9,484 फॉलोअर्स हैं। इन तीनों मंत्रियों के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 10 हजार से भी कम हैं।
पीएम मोदी के 10 करोड़ से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 10.6 करोड़ (106 मिलियन) से अधिक फॉलोअर्स हैं। वर्ष 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने वाले मोदी, 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स पाने वाले दुनिया के पहले राजनीतिक नेता बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता कई वैश्विक नेताओं से भी अधिक है।

ज्यादातर अकाउंट टीम करती है मैनेज
अधिकांश मंत्रियों के इंस्टाग्राम अकाउंट वे खुद नहीं चलाते। उनके सोशल मीडिया हैंडल सलाहकारों या मीडिया टीम के सदस्य संचालित करते हैं। इन अकाउंट्स के जरिए सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और जनसंपर्क से जुड़ी जानकारी साझा की जाती है।
ये खबर भी पढ़ें..









