अरे वाह सरपंच जी... जब अफसर न मिले, तो जड़ दिया ताला, चाबी भी साहब को थमा दी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अरे वाह सरपंच जी... जब अफसर न मिले, तो जड़ दिया ताला, चाबी भी साहब को थमा दी

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी जिले की जनपद पंचायत करंजिया के तहत आने वाली ग्राम पंचायत मोहतरा में लगातार कर्मचारियों की अनुपस्थिति से परेशान होकर महिला सरपंच ने पंचायत भवन पर ताला जड़ दिया। मोहतरा पंचायत की आबादी 5 हजार से अधिक है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक महीने से न तो कोई पंचायत सचिव दफ्तर आ रहा और न ही रोजगार सहायक का कोई अता-पता। जब गाँव के चक्कर काट-काटकर ग्रामीण परेशान हो गए और सरपंच साहिबा की गुहार भी बेअसर साबित हुई, तो सचिव-रोजगार सहायक की गैरहाजिरी पर कार्यालय में ताला लगा दिया।

सरपंच लक्ष्मी टेकाम ने ग्रामीणों को साथ लेकर पंचायत भवन के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया और सीधे जनपद पंचायत करंजिया पहुँच गईं। वहाँ उन्होंने ताले की चाबी सीधे जिम्मेदार अधिकारियों के हाथ में थमा दी और दोटूक कह दिया "जब दफ्तर में काम करने वाला कोई बंदा ही नहीं है, तो इस इमारत को खुला रखकर हम किसे बेवकूफ बना रहे हैं?"

dindori-news-today2
dindori-news-today2

कर्मचारियों के न होने से पंचायत में पिछले एक महीने से सरकारी योजनाओं का बंटाधार हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि संबल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और ई-केवाईसी के जरूरी काम ठप पड़े हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी कागजात भी नहीं बन पा रहे हैं। मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों का भुगतान फंसा हुआ है।
हर छोटे-बड़े काम के लिए ग्रामीणों को अन्य दफ्तरों के धक्के खाने पड़ रहे थे।

पूरे मामले पर जब प्रशासनिक हलकों में बवाल बढ़ा, तो जनपद पंचायत करंजिया के सीईओ राजीव तिवारी का बयान सामने आया। सीईओ साहब का तर्क है कि 11 सितंबर को ही चंद्रना पंचायत के सचिव को मोहतरा का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया था। उन्होंने सरपंच द्वारा पंचायत भवन पर ताला जड़े जाने को अनुचित बताया है, साथ ही आश्वासन दिया है कि वे मामले में बातचीत कर ताला खुलवाएंगे और कामकाज सुचारू करवाएंगे। अब देखना यह होगा कि सरपंच के इस 'धांसू स्टाइल' के प्रदर्शन के बाद मोहतरा पंचायत को स्थायी सचिव मिलता है या कागजों पर ही अतिरिक्त प्रभार का खेल चलता रहता है!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 1 hour ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 5 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह