मप्र पुलिस में SI-सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया, स्नातक कर सकेंगे आवेदन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मप्र पुलिस में SI-सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया, स्नातक कर सकेंगे आवेदन

भोपाल/सुनील बंशीवाल/भोपाल/ मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी ESBने एमपी पुलिस में बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के कुल 500 पदों को भरा जा रहा है, जिनमें सब इंस्पेक्टर के 472 पद और सूबेदार के 28 पद शामिल किए गए हैं।

27 अक्टूबर 2025 से कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन 27 अक्तूबर 2025 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक होने पर आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 रखी गई है। चयन प्रक्रिया की शुरुआत लिखित परीक्षा से होगी, जो 9 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी।

स्नातक की डिग्री वाले करें आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। यह योग्यता सुनिश्चित करती है कि सभी आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार हैं।

आयु सीमा को लेकर किया निर्धारण
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए, जबकि राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई कम से कम 167.5 सेमी और महिलाओं के लिए 152.4 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा, छाती का माप बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना आवश्यक होगा।

कैसी होगी चयन प्रक्रिया ?
एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। प्रीलिम्स में सफल होने पर ही उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। अंतिम चरण में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। उसके बाद चयन सूची जारी की जाएगी।

कैसा होगा परीक्षा पैटर्न ?
प्रीलिम्स परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसकी अंक संख्या 100 और अवधि 2 घंटे होगी। प्रीलिम्स में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। वहीं पीईटी में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने वाले ही इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। वहीं मेन्स परीक्षा में एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

क्या होगा आवेदन शुल्क ?
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के केवल मध्य प्रदेश के निवासियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन
सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
नए उम्मीदवारों के लिए ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर) दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
आवश्यक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें।
आवेदन की स्लीप भी आवदेक को प्राप्त होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस