भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के रक्षित निरीक्षकों के तबादले की सूची जारी की है। इस आदेश के तहत कुल 11 अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दूसरे जिलों में किया स्थानांतरित
जारी आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया गया है। तबादले के साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को मध्य प्रदेश की तबादला नीति 2026 में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार तय समय-सीमा में कार्यमुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पीएचक्यू ने जारी किया आदेश
पुलिस मुख्यालय के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं के तहत जिम्मेदारियां सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
MP News: एयर होस्टेज से DSP बनीं थी नेहा पच्चीसिया… सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सस्पेंड









