MP Police Sports Quota 2026: MP के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पुलिस विभाग में मिलेगी सीधी नौकरी

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

MP Police Sports Quota 2026: MP के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पुलिस विभाग में मिलेगी सीधी नौकरी

भोपाल।  मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्यों कि मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अब प्रदेश के बेहतर खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में सीधी नौकरी देने जा रही है. नए नियमों के तहत उप निरीक्षक (SI) और आरक्षक पदों पर खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की जाएगी।

सरकार का मकसद खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है।

SI के 10 और आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती

संशोधित नियमों के अनुसार पुलिस विभाग में खेल कोटे से कुल 60 पदों पर भर्ती होगी। इनमें 10 पद उप निरीक्षक (SI) और 50 पद आरक्षक के लिए निर्धारित किए गए हैं। साल 2021 के बाद पहली बार खिलाड़ियों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है। खास बात यह है कि अब खेल कोटे से भर्ती नियमित रूप से हर साल आयोजित की जाएगी।

SI पद के लिए कौन कर सकेगा आवेदन?

नए नियमों के अनुसार उप निरीक्षक पद पर वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया हो या पदक जीता हो।

इन प्रतियोगिताओं के खिलाड़ी पात्र माने जाएंगे—

  • ओलंपिक खेल
  • एशियाई खेल
  • राष्ट्रमंडल खेल
  • विश्व कप
  • विश्व चैंपियनशिप

इन प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी भी पात्रता की श्रेणी में आएंगे।

आरक्षक भर्ती के लिए क्या होगी योग्यता?

आरक्षक पद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

इन खिलाड़ियों को पात्र माना जाएगा—

  • राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक विजेता
  • अधिकृत राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो खिलाड़ी SI पद की पात्रता पूरी करते हैं, वे आरक्षक पद के लिए भी स्वतः पात्र होंगे।

भर्ती प्रक्रिया होगी ज्यादा पारदर्शी

सरकार का कहना है कि नए संशोधित नियमों से खिलाड़ियों के चयन, पात्रता और मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है। इससे प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर सरकारी सेवा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि इस फैसले से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और खिलाड़ियों को करियर के बेहतर अवसर मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/india/ai-brain-tumor-detection-12-minutes-hetairos-model-cancer-diagnosis/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 3 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!