भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में केवल हल्की बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
इन जिलों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर और मैहर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
प्रदेश में अब तक औसत से 7 प्रतिशत कम बारिश
1 जून से 14 जुलाई 2026 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 21 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 20 जुलाई के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश और 14 से 20 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 16 से 18 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी पर लो प्रेशर एरिया
उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर सबसे कम दबाव वाले क्षेत्र के गठन के प्रभाव रहेगा। हालांकि, मध्यप्रदेश में इसका बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 6-7 दिनों के बीच मध्य भारत अपेक्षाकृत कम बारिश रहने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें..









