मध्यप्रदेश•

डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मिले बीजेपी के दो स्थानीय बड़े नेता, सियासी चर्चाएं तेज

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश भाजपा में दतिया जिला संगठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से चंबल संभाग प्रभारी अभय यादव और दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र परिहार ने भोपाल में मुलाकात की। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद जिले में संगठनात्मक बदलाव और पुनर्गठन की चर्चाओं के बीच हुई इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मिले बीजेपी के दो स्थानीय बड़े नेता, सियासी चर्चाएं तेज

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजनीति में दतिया भाजपा संगठन को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा से चंबल संभाग प्रभारी अभय यादव और दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र परिहार ने मुलाकात की। दोनों नेता भोपाल के चार इमली स्थित नरोत्तम मिश्रा के आवास पहुंचे। इस मुलाकात के बाद दतिया के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

संगठन स्तर पर कई फेरबदल
दरअसल, दतिया भाजपा में विधानसभा उपचुनाव के बाद से ही संगठन के पुनर्गठन और संभावित बदलावों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। मंडल अध्यक्षों से लेकर पन्ना प्रमुखों तक संगठनात्मक स्तर पर फेरबदल की चर्चाएं हैं। ऐसे में जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र परिहार और संभाग प्रभारी अभय यादव की नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मिले माधवेन्द्र परिहार
बताया जा रहा है कि दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद माधवेन्द्र परिहार की डॉ. नरोत्तम मिश्रा से यह पहली मुलाकात है। इससे पहले परिहार ने संगठन में व्यक्तिगत संपर्कों के बजाय पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक व्यवस्था के अनुरूप काम करने की बात कही थी। अब उनकी इस मुलाकात को लेकर कई तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। खासकर ऐसे समय में जब दतिया भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएं चल रही हैं, यह मुलाकात स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है।

उपचुनाव के बाद संगठन में बदलाव की चर्चाएं
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद जिले में संगठन की भूमिका और कार्यप्रणाली को लेकर समीक्षा की गई थी। इसके बाद जिला संगठन में बदलाव भी हुआ और माधवेन्द्र परिहार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की चर्चाएं हैं।

दतिया में बीजेपी की रणनीति होगी तैयार
फिलहाल नरोत्तम मिश्रा, अभय यादव और माधवेन्द्र परिहार के बीच हुई मुलाकात के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि चर्चा का विषय केवल संगठनात्मक गतिविधियां थीं या दतिया की आगामी राजनीतिक रणनीति भी इसमें शामिल रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास

about 1 hour ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी

about 4 hours ago

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही

about 4 hours ago

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे

about 4 hours ago

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ

about 4 hours ago

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात

about 4 hours ago

और पढ़ें

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास
उत्तर प्रदेश

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी
मध्यप्रदेश

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही
मध्यप्रदेश

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे
मध्यप्रदेश

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ
मध्यप्रदेश

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज
मध्यप्रदेश

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज

पेड़ पर चढ़कर विधायक हरदीप सिंह डंग का गुणगान करने लगा हरबोला, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश

पेड़ पर चढ़कर विधायक हरदीप सिंह डंग का गुणगान करने लगा हरबोला, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', अगले हफ्ते से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग
दिल्ली

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', अगले हफ्ते से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग