लव जिहाद व स्कूल में छेड़छाड़ रोकना बनी नीलू रजक की हत्या की वजह — विजयराघवगढ़ में तनाव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

लव जिहाद व स्कूल में छेड़छाड़ रोकना बनी नीलू रजक की हत्या की वजह — विजयराघवगढ़ में तनाव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल न्यूज़/कटनी/ विजयराघवगढ़- कैमोर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष निलेश नीलू रजक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या विशेष समुदाय के अकरम खान और प्रिंस जोसफ नामक दो युवकों ने की। घटना के बाद कैमोर और विजयराघवगढ़ में तनाव की स्थिति बन गई।मृतक नीलू रजक की बॉडी को विजयराघवगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विजयराघवगढ़-कटनी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जो देर शाम तक जारी रहा।सूचना मिलने पर पटना में चुनाव प्रचार के दौरान मौजूद स्थानीय विधायक संजय पाठक और सांसद वी.डी. शर्मा ने फोन पर पुलिस प्रशासन से चर्चा कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। शाम होते-होते विधायक संजय पाठक विशेष विमान से विजयराघवगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी के साथ कार्यकर्ताओं से चर्चा की और मांग रखी कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।हत्या का कारणजानकारी के अनुसार, अकरम खान और उसके साथियों द्वारा स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं का नीलू रजक विरोध करते थे। एक माह पूर्व डीएवी स्कूल में छात्रा से छेड़खानी को रोकने पर अकरम खान ने पुलिस के सामने ही नीलू को गोली मारने की धमकी दी थी। नीलू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत एसपी से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी रंजिश के चलते सोमवार को अकरम खान ने अपने साथी के साथ मिलकर नीलू रजक की हत्या कर दी।जिला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापनघटना के विरोध में विधायक संजय पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने जिला कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपियों, उन्हें संरक्षण देने वालों, अवैध नशा कारोबारियों और हथियार सप्लायरों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।दबाव बढ़ने पर देर शाम एसपी ने कैमोर टीआई अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।घटना स्थल और अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। मौके पर विधायक संजय पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, जनपद अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, पलक ग्रोवर, वसुधा मिश्रा, भवानी मिश्रा, श्रीराम सोनी, प्रमोद सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 3 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!