ऑपरेशन शिकंजा: अवैध शराब और जुए पर निवार पुलिस का शिकंजा50 लीटर कच्ची महुआ शराब, 44 पाव शराब और ₹4,310 जुआ राशि जब्त — भारी मात्रा में लाहन नष्ट

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ऑपरेशन शिकंजा: अवैध शराब और जुए पर निवार पुलिस का शिकंजा50 लीटर कच्ची महुआ शराब, 44 पाव शराब और ₹4,310 जुआ राशि जब्त — भारी मात्रा में लाहन नष्ट

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के साथ-साथ जुआ जैसी असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम जरवाही और सुनेहरी में की गई कार्रवाई में अवैध शराब और जुआ से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी स.उ.नि. अंजनी मिश्रा की टीम ने ग्राम जरवाही और सुनेहरी क्षेत्र में दबिश दी।जरवाही में 44 पाव शराब जब्तग्राम जरवाही में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर प्यारे लाल कुम्हार के कब्जे से 22 पाव तथा शकुन बाई के कब्जे से 26 पाव शराब बरामद की। दोनों के कब्जे से कुल 44 पाव शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5 हजार बताई गई है, जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।सुनेहरी में कच्ची महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाईग्राम सुनेहरी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुमेर सिंह, विनय सिंह, सुखदेव सिंह और सुनील सिंह को पकड़ा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹8 हजार है, बरामद की। वहीं शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया भारी मात्रा में लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया पर प्रभावी रोक लगाने का दावा पुलिस ने किया है।ताश के पत्तों पर चल रहा था जुए का खेल, 8 गिरफ्तारग्राम जरवाही में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से तेजी लाल रजक, राहुल पटेल, अजय पटेल, करण बर्मन, लटोरा चौधरी, सुनील चौधरी, राजू चौधरी और दीपक बर्मन को जुआ खेलते पकड़ा गया।पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और ₹4,310 नगद जुआ राशि बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।उपद्रवी तत्व पर भी कार्रवाई, जेल भेजा गयाइसी कार्रवाई के दौरान ग्राम जरवाही निवासी प्यारे लाल कुम्हार के खिलाफ उपद्रव कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

34 minutes ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 1 hour ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 1 hour ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान