नो पार्किंग बना मजाक, कचहरी रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर कानून की खुलेआम हत्या! खड़े हो रहे चार पहिया वाहन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नो पार्किंग बना मजाक, कचहरी  रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर कानून की खुलेआम हत्या! खड़े हो रहे चार पहिया वाहन

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- शहर में यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है और नियम-कानून सिर्फ कागजों तक सिमटकर रह गए हैं। कचहरी चौराहा और रानी लक्ष्मीबाई चौराहा पर लगे "NO PARKING" के बोर्ड अब महज शोपीस बनकर रह गए हैं। इनके ठीक नीचे बेखौफ तरीके से चार पहिया वाहन घंटों खड़े किए जा रहे हैं और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे तमाशा देख रहा है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यातायात विभाग की कार्रवाई का डंडा इन वाहनों तक पहुंचते-पहुंचते कुंद क्यों पड़ जाता है? क्या नियम केवल आम जनता के लिए बनाए गए हैं? क्या रसूखदारों और पहुंच वाले लोगों के वाहन नो पार्किंग के नियमों से ऊपर हैं?हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि सोमवार रात करीब 8 बजे इसी लापरवाही की कीमत एक मासूम बच्चे को चुकानी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नो पार्किंग में खड़े वाहनों के कारण टर्निंग पर दृश्यता बाधित हुई, ई-रिक्शा और स्कूटी आपस में सटकर निकल गए और स्कूटी पर सवार एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन हादसे के बाद भी जिम्मेदारों की संवेदनाएं नहीं जागीं और न ही कोई ठोस कार्रवाई सामने आई।आखिर यह कैसा यातायात प्रबंधन है, जहां चौराहों पर अवैध पार्किंग खुलेआम फल-फूल रही है और विभागीय अमला या तो मूकदर्शक बना हुआ है या फिर सब कुछ देखकर भी अनदेखा कर रहा है। यदि नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर तत्काल चालानी कार्रवाई होती, तो शायद हादसों की नौबत ही नहीं आती।अब शहर की जनता पूछ रही है कि आखिर कटनी का यातायात विभाग कहां गायब हो गया है? क्या किसी बड़े हादसे और निर्दोष जान जाने का इंतजार किया जा रहा है? क्या नियम तोड़ने वालों को किसी का संरक्षण प्राप्त है? या फिर कार्रवाई केवल हेलमेट चेकिंग और फोटो सेशन तक सीमित होकर रह गई है?जब नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाया नहीं जा सकता, तो फिर चौराहों पर लगे बोर्ड आखिर किसके लिए हैं?अब जरूरत है कि जिम्मेदार अधिकारी तत्काल मौके का निरीक्षण करें, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें और यह साबित करें कि कटनी में कानून आज भी जिंदा है, वरना जनता के मन में यह सवाल और गहरा होता जाएगा कि शहर में यातायात व्यवस्था नहीं, बल्कि अव्यवस्था का राज चल रहा है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 1 hour ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान