ऑपरेशन शुद्धि के तहत थाना छापीहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

ऑपरेशन शुद्धि के तहत थाना छापीहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

राजगढ़/छापीहेड़ा/ खबर डिजिटल/ Operation Shuddhi Rajgarh जिला राजगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शुद्धि' के तहत छापीहेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनसे ₹70,000 की स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों में से एक शातिर अपराधी निकला, जिसने हाल ही में मंदिरों की दान पेटी तोड़ने की वारदात भी कबूल की है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशे के खिलाफ सघन अभियान जारी है। इसी तारतम्य में एसडीओपी अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमा शंकर मुकाती को मुखबिर से सूचना मिली कि संडावता की ओर से एक सफेद स्कूटी पर दो युवक स्मैक लेकर खुजनेर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सोनखेड़ा जोड़ पर घेराबंदी की। पुलिस को देख संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया।

Dindori Water Crisis: रामगुड़ा पंचायत का तुगलकी फरमान 500 का जुर्माना - Khabar Digital

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित मशरूका जप्त किया है:

अवैध स्मैक: 10.58 ग्राम (कीमत लगभग ₹70,000)
वाहन: एक बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी (कीमत लगभग ₹50,000)
नगदी: मंदिर चोरी के ₹3,805/- नगद।
कुल जप्ती: लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये।

पकड़े गए आरोपी और आपराधिक रिकॉर्ड

लखन शर्मा (22 वर्ष): निवासी विगनोदीपुरा, सारंगपुर। (इसके विरुद्ध पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं)।
मांगीलाल तंवर (25 वर्ष): निवासी छोटी मेहरी, लीमाचौहान।

khabar Digital Hindi News Today, आज की बड़ी खबर, Top News Headlines

मंदिर चोरी का भी हुआ खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी लखन शर्मा ने स्वीकार किया कि उसने 9 मई की रात शनि मंदिर और पंचमुखी मंदिर की दान पेटियों के ताले तोड़कर चोरी की थी। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई राशि भी बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमा शंकर मुकाती, उनि काशीराम मीणा, प्रआर नरेन्द्र सिंह, रामसेवक जादौन, भूरा, आरक्षक पंकज शर्मा और इन्द्रपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 9 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 9 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 9 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस