"पार्क निगलकर खड़े कर दिए मकान! निगम आयुक्त के एक्शन से भूमाफिया पर FIR, शहर में मचा हड़कंप"

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

"पार्क निगलकर खड़े कर दिए मकान! निगम आयुक्त के एक्शन से भूमाफिया पर FIR, शहर में मचा हड़कंप"

खबर digital News रिपोर्टर /कटनी --क्या शहर में कॉलोनाइजरों के लिए कानून कोई मायने नहीं रखता? क्या पार्क और जनसुविधाओं के लिए छोड़ी गई जमीन भी अब बेचने का धंधा बन चुकी है? कटनी नगर निगम की ताजा कार्रवाई ने ऐसे ही कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार के सख्त रुख के बाद शहर में भूमाफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड (खिरहनी) में पार्क के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर कथित रूप से अवैध निर्माण और प्लॉट बेचने के मामले में कॉलोनाइजर नीलेश कुमार चौदहा के खिलाफ थाना एनकेजे में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है।निगम की जांच में सामने आया कि वर्ष 2003 में स्वीकृत कॉलोनी लेआउट के अनुसार लगभग 4400 वर्गफुट भूमि पार्क एवं सार्वजनिक जनसुविधाओं के लिए आरक्षित थी। लेकिन आरोप है कि इसी जमीन पर चार मकान खड़े कर दिए गए। इतना ही नहीं, आरक्षित भूमि के दो हिस्सों की रजिस्ट्री कर उन्हें बेच भी दिया गया, जबकि शेष दो मकान अब भी कथित रूप से कॉलोनाइजर के कब्जे में हैं।यह मामला केवल नियमों के उल्लंघन का नहीं, बल्कि शहरवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला माना जा रहा है। जिस जमीन पर बच्चों के खेलने, हरियाली और सार्वजनिक सुविधा की व्यवस्था होनी चाहिए थी, वहां कथित तौर पर निजी निर्माण कर लाभ कमाने का आरोप सामने आया है।नगर निगम ने इस पूरे मामले को मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 292-ग के तहत गंभीर और दंडनीय अपराध मानते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या केवल एफआईआर तक कार्रवाई सीमित रहेगी या अवैध निर्माणों पर बुलडोजर भी चलेगा? और क्या ऐसे अन्य कॉलोनाइजरों की भी जांच होगी जिन्होंने शहर के मास्टर प्लान और जनसुविधाओं की जमीन पर कब्जा किया है?नगर निगम आयुक्त ने साफ संदेश दिया है कि शहर की सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यदि यह अभियान लगातार जारी रहा तो अवैध कॉलोनियों और भूमाफियाओं पर आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस