Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक, 42 ट्रेनें रद्द

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक, 42 ट्रेनें रद्द

मध्य रेलवे के पुणे मंडल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. हडपसर और घोरपड़ी के बीच तीसरी रेल लाइन को शुरू करने और नॉन-इंटरलॉकिंग से जुड़े जरूरी काम को पूरा करने के लिए 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बड़ा मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. करीब 15 दिनों तक चलने वाले इस काम का सीधा असर कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा.

रेलवे के यार्ड रिमॉडलिंग और लाइन से जुड़े काम के चलते कुल 67 ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित रहेगा. इनमें 42 ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से रद्द की गई हैं, जबकि 25 ट्रेनों को उनके सामान्य रूट के बजाय दूसरे मार्ग से चलाया जाएगा. त्योहारी सीजन के बीच ब्लॉक होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, रेलवे का कहना है कि भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और परिचालन को बेहतर बनाने के लिए यह काम जरूरी है.

कई एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें रहेंगी बंद

ब्लॉक के दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द किया गया है. 3 अक्टूबर को सोलापुर-सीएसएमटी सिद्धेश्वर एक्सप्रेस और 4 अक्टूबर को सीएसएमटी-सोलापुर सिद्धेश्वर एक्सप्रेस नहीं चलेगी. नागपुर-पुणे एक्सप्रेस भी 2 और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

पुणे-सोलापुर इंटरसिटी सुपरफास्ट का संचालन 19 से 23 सितंबर और फिर 3 व 4 अक्टूबर को नहीं होगा. 4 अक्टूबर को इंद्रायणी एक्सप्रेस, डेक्कन एक्सप्रेस, कोयना एक्सप्रेस और पुणे-मुंबई इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें भी रद्द रहेंगी. पुणे-दौंड रूट की कुछ लोकल और मेमू सेवाएं 4 और 5 अक्टूबर को प्रभावित होंगी.

25 ट्रेनों का बदलेगा रास्ता

रेलवे ने प्रभावित रूट पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए 25 लंबी दूरी की ट्रेनों को डायवर्ट करने का फैसला किया है. इनमें पुणे-हावड़ा, पुणे-जम्मू तवी, पुणे-बनारस, सीएसएमटी-चेन्नई, सीएसएमटी-भुवनेश्वर और एलटीटी-कोयंबटूर जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं.

इन ट्रेनों को लोनावाला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी-मनमाड, पुणे-सातारा-मिरज-सोलापुर और दौंड-अहिल्यानगर-मनमाड-इगतपुरी-कल्याण जैसे वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा.

कुछ ट्रेनें बीच के स्टेशन पर ही होंगी खत्म

मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को उनके तय गंतव्य तक नहीं भेजा जाएगा. ऐसी ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर ही समाप्त किया जाएगा और वहीं से उनकी वापसी यात्रा शुरू होगी. इनमें इंदौर-दौंड, जोधपुर-हडपसर, पुणे-सोलापुर, पुणे-अमरावती, पुणे-कोल्हापुर, पुणे-हटिया और पुणे-जयपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं.

ट्रेनों के समय में बदलाव, 34 गणपति स्पेशल भी चलेंगी

ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है. पुणे-हावड़ा, पुणे-जम्मू तवी, पुणे-नागपुर और पुणे-एर्नाकुलम जैसी ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है.

वहीं, गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे 34 अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. इनमें एलटीटी-मडगांव स्पेशल और पनवेल-चिपलून अनारक्षित दैनिक स्पेशल जैसी सेवाएं शामिल हैं. इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस