PP Sir Jayanti: पीपी सर के विराट व्यक्तित्व की तुलना करना आसान नहीं: PIB डायरेक्टर मनीष

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

PP Sir Jayanti: पीपी सर के विराट व्यक्तित्व की तुलना करना आसान नहीं: PIB डायरेक्टर मनीष

मीडिया गुरु और वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह ‘पीपी सर’ Pushpendra Pal Singh PP Sir के विराट व्यक्तित्व की तुलना आसान नहीं है। मीडिया, जनसंपर्क और पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी मानने वाले पीपी सर के अद्वितीय व्यक्तित्व में सूर्य के समान के समान तेज और चंद्रमा के समान शीतलता नजर आती है। वे सबकी बेहतरी के लिए काम करते थे। पीपी सर के व्यक्तित्व पर कहीं कोई दाग नजर नहीं आता।

वे आकाशवाणी और दूरदर्शन के कार्यक्रमों में शासन की नीतियों और जटिल से जटिल विषयों को तथ्यों के साथ बड़ी सहजता से सामने रखते थे। यह बात पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल के डायरेक्टर मनीष गौतम ने पीपी सर की जयंती PP Sir Jayanti के अवसर पर आयोजित ‘एक स्मृति... एक विरासत... एक आगाज’ कार्यक्रम में कही। गुरुवार को दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय Dushyant Museum Bhopal में पीपी सर के व्यक्तित्व, विचारों और पत्रकारिता में उनके योगदान का पुण्य स्मरण किया गया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र पाल सिंह फाउंडेशन, भोपाल की औपचारिक शुरुआत और वेबसाइट का अनावरण भी किया गया। इस दौरान सभी ने पीपी सर की विरासत को पत्रकारों की नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

डायरेक्टर श्री गौतम ने ‘पीपी सिंह: व्यक्तित्व एक, प्रभाव अनेक’ विषय पर पीपी सर के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके पत्रकारिता दृष्टिकोण, जीवन मूल्यों और लोगों को साथ लेकर चलने की क्षमता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पीपी सर का प्रभाव केवल उनके लिखे शब्दों तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने अपने साथ काम करने और सीखने वाली पूरी पीढ़ी को पत्रकारिता के संस्कार दिए।

कार्यक्रम में बुंदेली बौछार के संस्थापक एवं संपादक सचिन चौधरी ने ‘डिजिटल दौर: क्षेत्रीय मीडिया में उद्यमिता के अवसर’ विषय अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों ने क्षेत्रीय और स्थानीय पत्रकारिता के लिए नए रास्ते खोले हैं। छोटे शहरों और स्थानीय भाषाओं की खबरों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंच बनाने का जरिया बन गए हैं, जिसने पत्रकारिता में आत्मनिर्भरता के द्वार खोले हैं।

वर्तमान समय में मोबाइल का सदुपयोग करते हुए 5 हजार से अधिक इंफ्लुएंसर्स बुंदेली बोली में कंटेंट तैयार कर रहे हैं। लेकिन बदलते दौर में नई तकनीक के साथ पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से संबंध रखने के कारण पीपी सर से मेरा विशेष जुड़ाव था। बुंदेली बौछार को भी उनका स्नेह बराबर मिलता रहा।

विशेष संस्मरण सत्र में म.प्र. जनसंपर्क विभाग की पूर्व सहायक संचालक करुणा राजुरकर ने पीपी सर के आत्मीय व्यक्तित्व, संवेदनशील और मार्गदर्शक पक्ष पर प्रकाश डाला। वहीं, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित समाजसेवी पूनम श्रोती ने कहा कि पीपी सर के पास हर मुश्किल परिस्थिति का हल था, जब भी किसी मुद्दे को लेकर उनसे मिली, उन्होंने कहा कि चिंता मत करो सब हो जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विद्यार्थी, वरिष्ठ पत्रकारों और पीपी सर के सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए।

Pushpendra Pal Singh Foundation फाउंडेशन की अध्यक्ष शानू सिंह ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य पीपी सर की विचारधारा, पत्रकारिता के मूल्यों और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पीपी सर की स्मृति को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे रचनात्मक गतिविधियों और नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में पीपी सर के पूर्व विद्यार्थी, पत्रकारिता, सामाजिक क्षेत्र और पीपी सर से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस