झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/इंदौर–बैतूल नेशनल हाईवे पर कालीदेवी थाना क्षेत्र के ग्राम भुराडाबरा में आज तड़के करीब सुबह 6:30 बजे एक अज्ञात कार की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन ने तेंदुए को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल जिस कार से तेंदुए की मौत हुई है, उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की पूरी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मृत तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।









