Rahul Gandhi Daura: राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह... अब इस जगह पर होगी ‘छात्रों की गूंज’!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Rahul Gandhi Daura: राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह... अब इस जगह पर होगी ‘छात्रों की गूंज’!

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में सियासी हलचल तेज हो गई है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक कारणों से मंजूरी रोकने का आरोप लगाया है। अब कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए वैकल्पिक स्थल की व्यवस्था कर ली है।

कार्यक्रम स्थल ‘भारत जोड़ो मैदान’
कांग्रेस ने इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) से रीजनल पार्क के सामने करीब 12 हजार वर्ग मीटर जमीन तीन दिनों के लिए किराए पर ली है। इसके एवज में कांग्रेस को IDA को करीब 10.08 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। शहर कांग्रेस ने इस अस्थायी कार्यक्रम स्थल को ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया है।

करीब 1.5 लाख छात्रों का रजिस्ट्रेशन!
कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह है और अब तक करीब 1.5 लाख छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कांग्रेस आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

MP Cabinet Expansion: मध्यप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर… मोहन कैबिनेट में अब करना ही होगा बदलाव? ये बनेंगे मंत्री!

इंदौर विकास प्राधिकरण ने दी अनुमति
IDA की ओर से जमीन 17 से 19 सितंबर तक अस्थायी उपयोग के लिए उपलब्ध कराई गई है। हालांकि, निर्धारित राशि जमा करने के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण ने जमीन आवंटन को लेकर अनुमति दे दी है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था करना और विभिन्न संबंधित विभागों से आवश्यक NOC हासिल करना आयोजकों की जिम्मेदारी होगी।

पूरे देशभर की इंदौर पर नजर
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद अब कांग्रेस ने नए स्थल को लेकर तैयारी तेज कर दी है। ऐसे में 19 सितंबर को होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम केवल छात्र मुद्दों तक सीमित रहेगा या इंदौर में एक बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन भी बनेगा, इस पर सभी की नजर है।

CM Mohan Yadav: MP के 10 कलेक्टर-एसपी पर लटकी तबादले की तलवार, कभी भी हो सकता है बड़ा फैसला

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 3 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान