राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब केवल 25 दिन शेष हैं, ऐसे में निगमायुक्त ने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली तेज करने के निर्देश दिए हैं।कटनी में नगर निगम की राजस्व वसूली की प्रगति को लेकर निगमायुक्त तपस्या परिहार ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बकायेदारों से रोजाना घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए।निगमायुक्त ने 5 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक के बकायेदारों की सूची की समीक्षा करते हुए खासतौर पर बड़े बकायेदारों से सख्ती के साथ वसूली करने के निर्देश दिए। साथ ही जलकर की कम वसूली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जलकर और संपत्ति कर की टीमें संयुक्त रूप से पीओएस मशीन के साथ फील्ड में काम करें, ताकि नागरिक एक ही स्थान पर दोनों कर जमा कर सकें।निगमायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन करदाताओं ने रिमाइंडर और नोटिस के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की है, उनके खिलाफ कुर्की और नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वसूली टीमों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।बैठक में संपदा शाखा, बाजार शाखा और ट्रांसपोर्ट नगर के कार्यों की भी समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने निगम संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन, किराया वसूली और रिक्त दुकानों के आवंटन के जरिए राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही बाजार क्षेत्रों में साफ-सफाई और अतिक्रमण नियंत्रण तथा ट्रांसपोर्ट नगर के विकास कार्य समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।नगर निगम ने अब हर वार्ड में विशेष कर वसूली अभियान चलाने की तैयारी कर ली है, ताकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले अधिकतम राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस