Rewa News : अड़गड़नाथ धाम का भव्य मेला… लोगों के लिए की खास व्यवस्था

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Rewa News : अड़गड़नाथ धाम का भव्य मेला… लोगों के लिए की खास व्यवस्था

त्योंथर (रीवा)/अरविंद तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा जिले की त्योंथर तहसील अंतर्गत सोहागी पहाड़ पर स्थित अड़गड़नाथ धाम पौष मास की त्रयोदशी को शिव आराधना और मेले का विशेष महत्व है। बता दें कि यहां हर साल पौष महीने में एक भव्य मेला लगता है, जिसमें किसान, मजदूर और ग्रामीण अपने काम को बंद करके मेले का आनंद उठाते हैं। जिसमें रीवा जिला के आस पास के क्षेत्र सहित यूपी तक से श्रद्धालु गण अड़गड़नाथ भगवान शिव की पूजा आराधना कर अपनी मनो कामना पूर्ति के लिए भगवान शिव के साथ माता पार्वती, भगवान गणेश एवं बंजरंग बली की पूजा अर्चना करते आराधना करते हैं। श्रद्धालु गण विधि - विधान पूर्वक पूजा - अर्चना करने के बाद मेले का लुत्फ उठाते हैं।सोहागी पहाड़ पर पौष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह परंपरा लगभग 100 साल पुरानी है, जिसे आज भी निभाया जा रहा है।

ये हैं पौराणिक मान्यता
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहां भगवान शिव स्वयं प्रकट हुए थे। तब से ही यह स्थान आस्था का केंद्र बना हुआ है।इस मौके पर भगवान शिव का पंचगव्य से जलाभिषेक किया जाता है और श्रद्धालु अपने मित्रों व परिवार के साथ यहां आकर पूजा करते हैं। हर साल इस खास मौके पर मेले में तमाम तरह के झूले लगाए जाते हैं। किताबों के स्टॉल, कपड़े और अन्य सामानों के स्टॉल लगते हैं। मेले में तरह-तरह के करतब भी दिखाए जाते हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/damoh-court-sentences-elder-brother-to-8-years-ri-for-attempt-to-murder-over-land-dispute/

बच्चों से लेकर हर वर्ग के लिए खास
खासकर बच्चों को लाइटों की चमक-दमक और भक्ति माहौल अपनी ओर खींचते हैं। मेले में चारों ओर महिला, पुरुष व बच्चों की भीड़ दिखाई दे रही थी।मेले में जहां एक ओर बच्चों ने खिलौने खरीदने के साथ फुलकी, चाट, लाई व खाने पीने की अन्न सामग्री खरीदी वही बड़ो ने गन्ने के साथ गृहस्थी में उपयोगी सामनों की खरीद दारी की। मेले में भीड़ को देखते हुए ग्राम पंचायत सोहागी के अनुरोध पर एसडीओपी त्योंथर मनस्वी शर्मा, राजेश तिवारी नायब तहसीलदार व प्रभारी सोहागी पवन‌ शुक्ला ने पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की थी। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे - चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।मेले परिसर में एंबुलेंस की व्यवस्था भी है, ताकि आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।मेले में प्रवीण बसोड़ सीईओ त्योंथर, नायब तहसीलदार समेत समस्त प्रशासनिक अमले ने उपस्थित होकर मेलें की सुचारु व्यवस्था बनाने हेतु अपना मार्गदर्शन दिया।

इनका काम रहा सराहनीय
ग्राम पंचायत सोहागी के सरपंच शेषमणि मिश्रा,मनपूरन शुक्ला सचिव, अनुपम दुबे जीआरएस, अमरनाथ गौतम, प्रभाकर तिवारी हल्का पटवारी , करुणा शंकर चतुर्वेदी, श्री निवास मिश्रा, लखन शुक्ला, घनश्याम पाण्डेय,विनोद दुबे, रजनीश पाण्डेय, संतोष दुबे, चान्द्रिका दुबे, रजनीकांत दुबे के साथ सभी पंच एवं ग्रामीण जनों के साथ नगर पंचायत त्योंथर और चाकघाट के साथ स्वास्थ्य विभाग त्योंथर का भी योगदान सराहनीय रहा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/harda-asi-accused-of-rape-on-pretext-of-salary-hike/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 3 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश