REWA SUICIDE: साथ जीने-मरने की खाई कसम, पति की मौत के बाद पत्नी ने भी दे दी जान

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

REWA SUICIDE: साथ जीने-मरने की खाई कसम, पति की मौत के बाद पत्नी ने भी दे दी जान

रीवा। एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे शहर को भावुक कर दिया। युवा कारोबारी प्रदीप सोनी की अचानक हुई मौत के कुछ घंटों के भीतर उनकी पत्नी वैषाली खड़ायत ने भी अपनी जान दे दी। प्रेम विवाह करने वाले इस दंपति की कहानी अब एक ऐसी त्रासदी में बदल गई है, जिसने दोनों परिवारों के साथ-साथ शहरवासियों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

5 साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी

प्रदीप सोनी और वैषाली खड़ायत ने साल 2021 में विवाह किया था। परिवार के अनुसार दोनों के बीच गहरा भावनात्मक रिश्ता था और वे एक-दूसरे से बेहद जुड़ाव महसूस करते थे। रिश्तेदारों का कहना है कि दोनों अक्सर साथ जीवन बिताने की बातें करते थे और एक-दूसरे के बिना रहने की कल्पना भी नहीं करते थे।

घर में अकेले मिले प्रदीप, बाथरूम में मिला शव

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप सोनी रीवा के अनंतपुर स्थित अपने घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी वैषाली कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले अपने मायके गई हुई थीं। रविवार को जब लंबे समय तक प्रदीप का फोन रिसीव नहीं हुआ तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्य घर पहुंचे, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। घर के बाथरूम में प्रदीप मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

पति की मौत की खबर सुनकर टूट गई वैषाली

रविवार सुबह जब वैषाली खड़ायत को पति की मौत की सूचना मिली तो वह गहरे सदमे में चली गईं। परिजनों के अनुसार कुछ समय बाद वह घर से बिना बताए निकल गईं। उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन शाम को जाजरदेवल थाना क्षेत्र के नैनीसैनी गधेरे के पास स्थित एक तालाब में महिला का शव मिलने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान वैषाली खड़ायत के रूप में की। घटनास्थल से उनका मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रदीप सोनी और वैशाली खड़ायत

डॉक्टरों ने जताई कार्डियक अरेस्ट की आशंका

परिजन का कहना है कि प्रदीप को किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि वे रात में सामान्य रूप से भोजन करने के बाद सोने गए थे। प्रारंभिक जांच में चिकित्सकों ने कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच जारी, नहीं मिला कोई संदिग्ध संकेत

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा के अनुसार दोनों मामलों में फिलहाल कोई संदिग्ध या आपराधिक तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस अपने-अपने स्तर पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-weather-update-rain-alert-in-26-districts-humidity-increases/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 3 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान