त्यौंथर रीवा/खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुदामा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेत से लदे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर रेत परिवहन में लगा हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
बताया जा रहा है कि डीह घाट क्षेत्र में लंबे समय से रेत उत्खनन एवं परिवहन का कार्य जारी है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने रेत वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को उपचार के लिए भेजा अस्पताल वही एक युवक रस्ते में ही दमतोड़ दिया, वही दूसरे का उपचार जारी है। मृतक और घायल की पहचान तथा हादसे के अन्य कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Sagar Railway: सागर को रेलवे की बड़ी सौगात, हफ्ते में 2 दिन चलेगी ये ट्रेन









