रेलवे के टेंडर में बड़ा खेल? कंटेनर रेस्टोरेंट पर RTI का धमाका, उठे भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रेलवे के टेंडर में बड़ा खेल? कंटेनर रेस्टोरेंट पर RTI का धमाका, उठे भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल

खबर digital News संवाददाता कटनी-- कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की व्यावसायिक संभावनाओं वाले कंटेनर रेस्टोरेंट टेंडर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी ने रेलवे की टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप हैं कि टेंडर की मूल शर्तों में कथित बदलाव कर एक निजी पक्ष को अनुचित लाभ पहुंचाया गया, जबकि पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता संदेह के घेरे में आ गई है।RTI में दावा किया गया है कि जिस स्थान को रेलवे ने टेंडर दस्तावेजों में रेस्टोरेंट के लिए निर्धारित किया था, वास्तविक आवंटन के समय उसे बदल दिया गया। आरोप यह भी है कि चयनित लाइसेंसधारी को पहले से अधिक बड़ा और व्यावसायिक दृष्टि से अधिक लाभदायक भू-भाग उपलब्ध कराया गया। अब आवेदक ने रेलवे से इस बदलाव की फाइल नोटिंग, सक्षम अधिकारी की स्वीकृति, निरीक्षण रिपोर्ट और संबंधित पत्राचार की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। साथ ही यह भी पूछा गया है कि क्या इस बदलाव की जानकारी अन्य बोलीदाताओं को दी गई थी या नहीं।मामला यहीं तक सीमित नहीं है। कंटेनर रेस्टोरेंट के नाम पर कथित दो मंजिला निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। RTI में पूछा गया है कि यदि टेंडर केवल अस्थायी कंटेनर संरचना के लिए था, तो दो मंजिला ढांचे की अनुमति किस नियम के तहत दी गई? इसके लिए तकनीकी स्वीकृति, लेआउट, प्रशासनिक आदेश और संबंधित नीति के तहत दी गई किसी विशेष छूट के दस्तावेज भी मांगे गए हैं।RTI आवेदन में पूरी टेंडर प्रक्रिया की जांच की मांग करते हुए कुल प्राप्त बोलियों की संख्या, चयनित फर्म की वित्तीय बोली, लाइसेंस शुल्क, तकनीकी पात्रता से जुड़े PAN, GST, बैंक सॉल्वेंसी, कार्य अनुभव प्रमाणपत्र, टेंडर नोटिस, LOA, एग्रीमेंट कॉपी और साइट हैंडओवर रिपोर्ट की प्रतियां भी मांगी गई हैं।फिलहाल रेलवे प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि ये आरोप RTI आवेदन में उठाए गए प्रश्नों और दावों पर आधारित हैं। इनकी पुष्टि रेलवे द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले रिकॉर्ड और आधिकारिक जवाब के बाद ही हो सकेगी। यदि दस्तावेज आरोपों की पुष्टि करते हैं, तो मामला रेलवे की टेंडर प्रक्रिया और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस