सेफ क्लिक 2.0 अभियान: डिण्डौरी पुलिस का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तर पर मिला उत्कृष्टता सम्मान

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

सेफ क्लिक 2.0 अभियान: डिण्डौरी पुलिस का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तर पर मिला उत्कृष्टता सम्मान

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी, साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने और डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाए गए प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन” अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डिण्डौरी पुलिस को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने जिला डिण्डौरी को “उत्कृष्ट प्रदर्शन” प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान साइबर अपराधों की रोकथाम और जन-जागरूकता के क्षेत्र में डिण्डौरी पुलिस के प्रभावी प्रयासों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के नेतृत्व में जिला साइबर सेल, जिले के सभी थाना-चौकी पुलिस बल तथा विभिन्न शासकीय विभागों के समन्वय से 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक यह विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत जिलेभर में 660 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें 23 डिजिटल एवं सोशल मीडिया अभियान, 16 जागरूकता रैलियाँ, 619 बैनर-पोस्टर प्रदर्शन, 2 साइबर क्विज प्रतियोगिताएँ, 2 नुक्कड़ नाटक और 7 साइबर मेला शामिल रहा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, OTP फ्रॉड, QR कोड स्कैम, UPI एवं बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड और फर्जी निवेश योजनाओं जैसी साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए।

अभियान के दौरान 47,955 नागरिकों को ऑफलाइन और 32,542 नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से जागरूक किया गया। इस प्रकार कुल 74,887 लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, साइबर सेल टीम, प्रशासन, शिक्षा विभाग, मीडिया प्रतिनिधियों तथा अभियान को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से जिला कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी सहित सभी विभागों के समन्वित सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जनसहभागिता और टीमवर्क के कारण ही डिण्डौरी को यह गौरवपूर्ण राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस