डॉक्टर हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी में RTI अपीलकर्ता और प्रोफेसर में मारपीट… सुनवाई के दौरान हुआ विवाद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

डॉक्टर हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी में RTI अपीलकर्ता और प्रोफेसर में मारपीट… सुनवाई के दौरान हुआ विवाद

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में बुधवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब आईटीआई अपील की सुनवाई के दौरान एक अपीलकर्ता और विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना विश्वविद्यालय परिसर में हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

आवेदन के बाद बखेड़ा
जानकारी के अनुसार,सागर निवासी विकास सराफ की बेटी उज्जैन स्थित विक्रम विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। विकास सराफ ने बेटी का ट्रांसफर एडमिशन डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में कराने के लिए आवेदन दिया था। आवेदन पर सुनवाई नहीं होने के बाद उन्होंने सूचना का अधिकार (आईटीआई) के तहत जानकारी मांगी और प्रधानमंत्री कार्यालय में भी शिकायत की। इसके बाद उन्होंने प्रथम अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत की।

सुनवाई के दौरान विवाद
बुधवार को अपील की सुनवाई के दौरान विकास सराफ अपीलीय अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए। वहीं विश्वविद्यालय के विधि विभाग प्रभारी प्रोफेसर हिमांशु पांडेय भी मौजूद थे। सुनवाई के दौरान दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sheopur-teacher-murder-wife-lovers-arrested-karahal-nainpura-ghati/

दबाव बनाने का आरोप
लॉ विभाग प्रभारी प्रोफेसर हिमांशु पांडेय ने बताया कि अपीलकर्ता की बेटी उज्जैन के कॉलेज में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और सागर विश्वविद्यालय में ट्रांसफर एडमिशन के लिए आवेदन दिया गया था। जुलाई 2025 में विभाग का प्रभार संभालने के बाद फाइल उनके पास आई, लेकिन नियमों के अभाव में एडमिशन संभव नहीं था। उनका आरोप है कि अपीलकर्ता लगातार दबाव बना रहे थे और सुनवाई के दौरान गाली-गलौज कर मारपीट की गई।

विकास सराफ की सफाई
वहीं आईटीआई अपीलकर्ता विकास सराफ का कहना है कि विश्वविद्यालय में सीटें खाली होने के बावजूद उनकी बेटी का ट्रांसफर एडमिशन नहीं किया जा रहा था। उन्होंने आईटीआई और पीएमओ में शिकायत की थी। सुनवाई के दौरान प्रोफेसर द्वारा आरोप लगाए जाने और गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ा,जिसमें आपसी झूमाझटकी हुई। बहरहाल घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jabalpur-bangladeshi-infiltrators-deported-after-court-order/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 16 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 16 hours ago

और पढ़ें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!