खबर digital News संवाददाता कटनी-- शिक्षा और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी सेज ग्रुप ने अब कटनी में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी है। शहर के आस्था प्लाजा में समूह के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया, जहां शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर समूह निदेशक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि सेज ग्रुप पिछले 45 वर्षों से मध्य भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार कर रहा है। भोपाल से संचालित इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक समूह का नेतृत्व चांसलर इंजीनियर संजीव अग्रवाल कर रहे हैं। वर्तमान में समूह के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लगभग 40 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि 50 हजार से अधिक छात्र यहां से शिक्षा प्राप्त कर देश और विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. शर्मा ने कहा कि बदलते दौर में सेज ग्रुप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आधुनिक तकनीक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा को प्राथमिकता दे रहा है। इसी उद्देश्य से देशभर में 70 से 75 कार्यालय स्थापित किए जा चुके हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं तक भी उच्च शिक्षा, तकनीकी मार्गदर्शन और करियर अवसरों की जानकारी पहुंचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि कटनी कार्यालय के शुरू होने से जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग, तकनीकी प्रशिक्षण, प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा की जानकारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे युवाओं को बड़े शहरों का रुख किए बिना गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सलाह और अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चांसलर डॉ. संजीव अग्रवाल, प्रो-चांसलर डॉ. प्रशांत जैन, समूह निदेशक डॉ. संजय शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. आशीष पांडे, केंद्र प्रमुख शैलजा मिश्रा एवं फील्ड कोऑर्डिनेटर आनंद विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097









