पुराने प्रेमी की नए प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की हत्या… डंडों से पीट-पीटकर मर्डर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पुराने प्रेमी की नए प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की हत्या… डंडों से पीट-पीटकर मर्डर

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ एमपी में सतना जिले की रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने एक अंधी हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है, जिसमें एक महिला ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर अपने 5 साल पुराने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या की वजह मृतक की शराब की लत और प्रेमिका के घर आकर आए दिन गाली-गलौज करना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ के बाद दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस के अनुसार, रामपुर बाघेलान के ग्राम सिधौली की रहने वाली रीता मल्लाह का उटक्करपुर निवासी बृजेन्द्र सिंह (32) के साथ पिछले 5 वर्षों से प्रेम प्रसंग चलता था। लेकिन मृतक बृजेन्द्र सिंह शराब का आदी था। वह अक्सर शराब के नशे में रीता के घर पहुंच जाता था और उसके घर के सामने खड़े होकर सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज और हंगामा करता था।

नए प्रेमी के साथ रची हत्या की साजिश
मृतक की इन हरकतों से तंग आकर प्रेमिका रीता मल्लाह ने उससे पीछा छुड़ाने की योजना बनाई। इस बीच, उसका ग्राम सिधौली के ही धरमू केवट उर्फ कृष्ण कुमार केवट से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। रीता ने अपने नए प्रेमी धरमू के साथ मिलकर पुराने प्रेमी बृजेन्द्र को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/shahdol-patwari-attack-attempt-farmer-dispute-compensation/

पहले समझाया, फिर ले जाकर मार डाला
11 नवंबर को शाम करीब 4:00 बजे मृतक बृजेन्द्र सिंह अपनी आदत के मुताबिक, रीता मल्लाह के घर मिलने गया और वहां खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा।इसी बीच प्लान के मुताबिक रीता और धरमू ने पहले उसे समझाया, फिर धरमू केवट मृतक बृजेन्द्र की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर उसे मटेहना की तरफ ले गया। योजना के मुताबिक, दोनों आरोपी सतना-रीवा रोड पर सिधौली बाईपास के पास बृजेन्द्र को ले गए और वहां डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने मृतक के सिर, माथे और बदन पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।

7-8 ग्रामीणों को फंसाने की कोशिश
हत्या को अंजाम देने के बाद, आरोपिया रीता मल्लाह ने खुद ही डायल 112 पर फोन कर एक फर्जी सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल बृजेन्द्र को जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया, जहां से उसे रीवा रेफर कर दिया गया। बृजेन्द्र की 12 नवंबर को सुबह 1:30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो आरोरपियों ने गांव के 7-8 निर्दोष लोगों के नाम बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। ये वे लोग थे जो रीता के संबंधों का विरोध करते थे।

PM रिपोर्ट से खुला राज
मामले का राज पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट से खुला है। पीएम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि मृतक की मारपीट 1-2 व्यक्तियों द्वारा ही की गई है, न कि 7-8 लोगों के समूह द्वारा। इस सबूत के आधार पर जब पुलिस ने रीता मल्लाह और धरमू केवट से सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों टूट गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(a) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस