Rewa News: EE एसबी रावत पर आरोप के मिले प्रमाण, जांच रिपोर्ट में खुलासा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Rewa News: EE एसबी रावत पर आरोप के मिले प्रमाण, जांच रिपोर्ट में खुलासा

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक 02 में कार्यरत प्रभारी कार्यपालन यंत्री एसबी रावत पर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप प्रमाणित हो गए हैं। अधीक्षण यंत्री अतुल चतुर्वेदी जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि रावत ने सेवा पुस्तिका में कूटरचना (forgery) कर अपने सरनेम में परिवर्तन किया और बिना सक्षम शासन की अनुमति के डुप्लीकेट सेवा पुस्तिका तैयार कराई।

सेवा पुस्तिका में खुद की प्रविष्टियां
जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि रावत ने सेवा सत्यापन, वेतन निर्धारण, वार्षिक वेतनवृद्धि जैसी प्रविष्टियां स्वयं अपने हस्ताक्षर से कीं। यह कृत्य शासन के नियमों के पूर्णतः विपरीत बताया गया है। साथ ही अचल संपत्ति विवरण छिपाने का मामला भी उजागर हुआ है, रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 से 2025 तक ईई रावत ने अपनी चल-अचल संपत्ति का वार्षिक विवरण प्रस्तुत नहीं किया, जो कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की धारा 19 का स्पष्ट उल्लंघन है। अधीक्षण यंत्री की जांच में यह भी सामने आया कि रावत ने रीवा बोदा बाग और सिरमौर के डोल ग्राम में निवास करते हुए, अपनी सेवा पुस्तिका में मैहर जिला निवासी होना दर्शाया, ताकि शासन के पदस्थापना नियमों से बचा जा सके।

गलत जानकारी देकर नियमों का उल्लंघन का मामला
शासन नियमों के अनुसार, किसी भी जिला स्तरीय अधिकारी की पदस्थापना उसके पैत्रिक जिले में नहीं की जा सकती। इसके बावजूद एसबी रावत ने गलत जानकारी देकर रीवा में पदस्थापना प्राप्त की, जोकि रीवा संभाग क्रमांक 02 में कार्यरत रहे। जानकारी के अनुसार, रावत के रीवा बोदा बाग में पत्नी श्यामा कोल के नाम आलीशान आवास हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सेवा अभिलेखों में छुपाई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/77-year-old-indore-my-hospital-has-25-years-left-mp-news/

RTI से हुआ मामले का खुलासा
सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी ने आरटीआई के जरिए मामला उजागर किया। जिसमें पता चला कि EE एसबी रावत ने अपनी अचल संपत्ति का विवरण न तो कार्यालय में जमा किया और न ही पोर्टल पर अपलोड कराया।

EE एसबी रावत पर हो सकती है कार्रवाई
गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप प्रमाणित होने के बाद EE एसबी रावत पर शासन स्तर पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इसकी तैयारियां शुरु हो चुकी है।
सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी ने आरटीआई के जरिए मामला उजागर किया। जिसमें पता चला कि EE एसबी रावत ने अपनी अचल संपत्ति का विवरण न तो कार्यालय में जमा किया और न ही पोर्टल पर अपलोड कराया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/a-new-little-guest-arrived-at-bandhavgarh-tiger-reserve/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस