कटनी में स्व-सहायता समूह का आरोप—50 हजार पौधों की सप्लाई के बाद भी नहीं मिला भुगतान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में स्व-सहायता समूह का आरोप—50 हजार पौधों की सप्लाई के बाद भी नहीं मिला भुगतान

कोविड काल में तैयार की गई नर्सरी के पौधे कई जनपदों में बेचे गए, 6 साल बाद भी बकाया राशि अटकी

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, 24 मार्च 2026--जिला कटनी के बड़वारा जनपद अंतर्गत ग्राम बैरगमा नंबर 01 में संचालित दुर्गा स्व-सहायता समूह ने प्रशासन से भुगतान दिलाने की मांग उठाई है। समूह की महिलाओं का आरोप है कि वर्ष 2020 के कोविड काल में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत करीब 50 हजार पौधों की नर्सरी तैयार कर विभिन्न ग्राम पंचायतों को सप्लाई की गई थी, लेकिन आज तक उनका भुगतान नहीं किया गया है।समूह की अध्यक्ष खुशबू सिंह और सचिव रोशनी दाहिया के नेतृत्व में यह नर्सरी तैयार की गई थी। समूह के अनुसार, तैयार पौधों को बहोरीबंद, कटनी, ढीमरखेड़ा, रीठी और विजयराघवगढ़ जनपदों की ग्राम पंचायतों में वितरित किया गया था।महिलाओं का कहना है कि उन्होंने शासन की योजना के तहत मेहनत कर पौधे तैयार किए और समय पर सप्लाई भी की, लेकिन संबंधित जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों द्वारा अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इससे समूह की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।समूह की सदस्य अनीता बाई, मैन बाई, नानबाई, ललता बाई, सुल्तान बाई, सुखिया बाई और रामरती बाई सहित अन्य महिलाओं ने कलेक्टर से हस्तक्षेप कर जल्द भुगतान कराने की मांग की है।महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपे आवेदन में कहा है कि यदि समय रहते भुगतान नहीं हुआ तो समूह को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को उनका हक कब तक मिल पाता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस