स्वास्थ्य विभाग की हिटलरशाही: लाखों का सरकारी सामान मात्र 13 हजार में ठिकाने लगाया

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

स्वास्थ्य विभाग की हिटलरशाही: लाखों का सरकारी सामान मात्र 13 हजार में ठिकाने लगाया

सिवनी/ खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ स्वास्थ्य विभाग में नियम-कानूनों को ताक पर रखकर अपनी मर्जी चलाने और तानाशाही रवैया अपनाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। मामला कलारबाकी उप स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां विभाग की 'हिटलरशाही' और घोर लापरवाही के चलते राजस्व को मटियामेट कर दिया गया। यहां उप स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी डिस्मेंटल बिल्डिंग को तोड़ने के बाद, उसमें से निकली लाखों रुपये की सरकारी सामग्री को कौड़ियों के भाव बेच दिया गया।

न निविदा निकाली, न कराया सरकारी वैल्यूएशन

नियमों के मुताबिक, किसी भी सरकारी भवन के ध्वस्त होने के बाद उसकी सामग्री की नीलामी के लिए बाकायदा लोक निर्माण विभाग या संबंधित विभाग से मूल्यांकन कराया जाता है। इसके बाद सार्वजनिक निविदा आमंत्रित की जाती है, ताकि सरकार को अधिकतम राजस्व मिल सके।

लेकिन कलार बाकी में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने खुद को ही सर्वेसर्वा मान लिया। बिना किसी आधिकारिक वैल्यूएशन और बिना कोई निविदा जारी किए, अधिकारियों ने आपसी साठगांठ कर लाखों रुपये के लोहे के चैनल गेट, कीमती खिड़कियां, दरवाजे और अन्य कबाड़ सामग्री मात्र ₹13,000 में एक निजी हाथ में सौंप दी।

अंधेरगर्दी: बाजार कीमत लाखों में, विभाग को दिखे सिर्फ 13 हजार

स्थानीय ग्रामीणों और जानकारों की मानें तो बिल्डिंग से निकले भारी-भरकम लोहे के चैनल गेट, मजबूत लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियों की आज के बाजार भाव से कीमत लाखों रुपये में है। अगर इसकी नियमानुसार खुली नीलामी होती, तो सरकार के खाते में मोटी रकम जमा होती। परंतु विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने सरकारी खजाने को चूना लगाते हुए इस पूरी सामग्री को महज 13 हजार रुपये में रफा-दफा कर दिया।

भ्रष्टाचार और तानाशाही की बू, उठ रहे गंभीर सवाल
इस पूरे घटनाक्रम ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:
किसके आदेश पर बिना टेंडर के सरकारी संपत्ति को बेचा गया?
₹13,000 की इस कथित 'डील' की रकम किसके खाते में गई या यह केवल कागजी खानापूर्ति है?

इतनी बड़ी लापरवाही पर विभाग के उच्च अधिकारी मौन क्यों हैं?
इस मामले को लेकर अब स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया है और ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 1 hour ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 4 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह