सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने एक बार फिर भाजपा को झटका देने का काम किया है, उनके नेतृत्व में एक बार फिर कई कांग्रेसियों ने पार्टी को बाय-बाय कर दिया। इसके पहले भी कई बार इलाके के कांग्रेसियों अपनी सालों पुरानी पार्टी का दामन छोड़ा था, वहीं अबकी बार कांग्रेस छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को रीति-नीति को जनता के अनुकूल बताया। जिसे हर वर्ग को ध्यान में रखकर चलने वाली पार्टी करार दिया।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का दिखा जलवा
जिले के कांग्रेसियों ने अपने साथियों के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता लेते हुए क्षेत्र के विकास में कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का संकल्प लिया। मंत्री राजपूत ने सभी कांग्रेसियों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने सभी लोगों को पार्टी में शामिल होने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा विकास करने वाली पार्टी है, जिसने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनायें बनाई और हर वर्ग को लाभ पहुंचाया।
सुरखी विधानसभा के विकास की बात
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास कार्य चल रहे हैं। सबसे कम समय में सबसे अधिक विकास कार्य सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं। आप सभी लोगों का साथ मिलने से इन विकास कार्यों में और गति आएगी। पार्टी की सदस्यता लेने वालों ने संकल्प लिया कि क्षेत्र के विकास में वह मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे ताकि क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें सकें। सदस्यता लेने वाले उप सरपंच अजीत यादव शिकारपुर ने कहा कि राहतगढ़, शिकारपुर, गाजीखेड़ा, गुमरिया के हमारे सभी साथियों ने भाजपा की रीति नीति एवं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। हम सबका संकल्प है कि हम हमेशा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे।
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से नरेश यादव, मुनीम यादव, राजाराम यादव, वकील यादव, बिट्ठल सिंह यादव, दिनेश यादव, अमित यादव, राहुल यादव, गौतम यादव, सोनू यादव, सीताराम यादव, सुरेश यादव, हेमराज यादव, अनिल यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी ने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया।









