Shahdol News: 'मेरे मिट्ठू को ढूंढकर लाओ'… '10 हजार का इनाम पाओ'

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Shahdol News: 'मेरे मिट्ठू को ढूंढकर लाओ'… '10 हजार का इनाम पाओ'

शहडोल/खबर डिजिटल/आपने अक्सर किसी व्यक्ति के लापता होने पर परिवार की ओर से पोस्टर लगाते और जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा करते देखा होगा, लेकिन शहडोल में सामने आया एक मामला थोड़ा अलग है। यहां एक परिवार का पालतू तोता लापता हो गया है। परिवार ने अपने प्यारे तोते को खोजने के लिए सोशल मीडिया पर बाकायदा पोस्टर जारी किया है और उसे सुरक्षित वापस लाने या उसके बारे में सही जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह पोस्टर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अचानक उड़ गया एक्स आर्मी मैन का पालतू तोता
जानकारी के मुताबिक, सोहागपुर थाना क्षेत्र में बाणगंगा मेला मैदान के पास रहने वाले पूर्व सैनिक चंदन मिश्रा का पालतू तोता शनिवार दोपहर अचानक घर से उड़ गया। इसके बाद परिवार ने आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
चंदन मिश्रा ने बताया कि वह इस तोते को करीब एक साल पहले अनूपपुर जिले के अमरकंटक से अपने साथ लेकर आए थे। उस समय तोता काफी छोटा था। परिवार ने उसे बचपन से ही घर में रखा और धीरे-धीरे वह परिवार के सदस्यों के साथ पूरी तरह घुल-मिल गया।
परिवार के लिए तोता महज एक पालतू पक्षी नहीं, बल्कि घर के सदस्य की तरह था। उसके अचानक गायब होने से परिवार परेशान है और लगातार उसकी तलाश कर रहा है।

Uma Bharti News: अचानक अस्पताल क्यों गई उमा भारती… गंभीर बीमारी की खबरों को बताया अफवाह

‘गोपी’ नाम, प्यार से ‘मिट्ठू’ बुलाते थे
परिवार ने अपने तोते का नाम ‘गोपी’ रखा था, जबकि घर में उसे प्यार से ‘मिट्ठू’ कहकर बुलाया जाता था। परिवार द्वारा जारी पोस्टर में तोते की पहचान से जुड़ी कई खास बातें भी बताई गई हैं। परिवार के मुताबिक, तोते का रंग हरा है और उसकी गर्दन के आसपास काले रंग की रिंग है। इसके अलावा उसकी पीठ के पंखों की बनावट भी उसे पहचानने में मदद कर सकती है। तोता परिवार के सदस्यों की आवाज पहचानता था और कुछ शब्द बोलने में भी सक्षम था। पोस्टर में उसके द्वारा बोले जाने वाले खास शब्दों का भी उल्लेख किया गया है, ताकि अगर कोई उसे देखे तो उसकी पहचान आसानी से हो सके।

10 हजार रुपये का रखा इनाम
तोते की तलाश में परिवार ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। जारी किए गए पोस्टर में उसकी तस्वीर और पहचान से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। परिवार ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को ‘गोपी’ या ‘मिट्ठू’ कहीं दिखाई दे तो उसकी सूचना परिवार तक पहुंचाई जाए।
परिवार ने तोते को ढूंढकर सुरक्षित वापस लाने या उसके बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह पोस्टर सामने आया, मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर इंसानों की गुमशुदगी के पोस्टर और इनाम की घोषणाएं देखने को मिलती हैं, लेकिन पालतू तोते के लिए परिवार की यह भावुक तलाश लोगों का ध्यान खींच रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/prahlad-singh-patel-statement-bjp-post-ticket-politics-madhya-pradesh/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस