CM Kanya Vivah Yojana Dindori: सजी 200 बेटियों की डोली, मांदर की थाप पर झूमे मंत्री-विधायक

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

CM Kanya Vivah Yojana Dindori: सजी 200 बेटियों की डोली, मांदर की थाप पर झूमे मंत्री-विधायक

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ CM Kanya Vivah Yojana Dindori शहपुरा मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मंगलवार को शहपुरा के रानी दुर्गावती स्टेडियम में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस पवित्र अवसर पर शहपुरा और मेंहदवानी जनपद क्षेत्र के 200 जोड़े वैदिक मंत्रों और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे।

समारोह की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी। सामुदायिक भवन से सभी 200 वधुओं को सज-धजकर मुख्य समारोह स्थल तक लाया गया। वहीं, वर पक्ष की बारात नगर के मुख्य मार्गों से बैंड-बाजे और गुदुम की धुन पर नाचते-गाते हुए रानी दुर्गावती स्टेडियम पहुंची। पूरे माहौल में पारंपरिक लोकगीतों और मांदर की थाप ने उत्सव का रंग भर दिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-water-crisis-ramguda-panchayat-500-rupees/

इस सामूहिक विवाह समारोह में प्रदेश सरकार की मंत्री सम्पतिया उईके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी अतिथियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी जीवन की कामना की।

स्टेडियम में बने भव्य मंडप में धर्मगुरुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी 200 जोड़ों का विवाह संस्कार कराया। फेरों के दौरान पूरा स्टेडियम तालियों और मंगल कामनाओं से गूंज उठा। विवाह के बाद विधायक ओमप्रकाश धुर्वे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को उपहार स्वरूप बर्तन, वस्त्र और अंगूठी भेंट की।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सरकार की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े के संयुक्त बैंक खाते में 49 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे ऑनलाइन भेजी गई। इस राशि से नवदंपत्ति अपने नए जीवन की शुरुआत आसानी से कर सकेंगे।

विधायक शहपुरा ओम प्रकाश धुर्वे ने कहा "मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान है। इस योजना से बेटियों के माता-पिता पर विवाह का आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है।"

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-poshan-vatika-corruption-scam-bajag-panchayat/

मंत्री सम्पतिया उईके ने कहा कि "यह योजना केवल विवाह कराने की योजना नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का प्रतीक है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। आज 200 बेटियों का घर बसाकर हमें बहुत खुशी हो रही है।"

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि "मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने हजारों जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहारा दिया है। दहेज जैसी कुप्रथा को रोकने में भी यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।"

कलेक्टर डिंडौरी अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि "जिला प्रशासन का प्रयास है कि शासन की हर योजना का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। इस समारोह को सफल बनाने में लगे सभी विभागों और कर्मचारियों को मैं बधाई देती हूं।"

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kanhiwada-road-accident-woman-mowed-down-by-trolley-after-wedding-ceremony/

समारोह की खास बात यह रही कि विवाह संपन्न होने के बाद मंत्री सम्पतिया उईके और विधायक ओमप्रकाश धुर्वे खुद को रोक नहीं पाए और पारंपरिक मांदर की थाप पर स्थानीय कलाकारों के साथ लोकनृत्य में शामिल हो गए। उन्होंने नवदंपत्तियों का उत्साह बढ़ाया और सभी को बधाई दी।

शहपुरा में आयोजित इस सामूहिक विवाह ने 200 परिवारों के जीवन में खुशियों के रंग तो भरे ही, साथ ही समाज को एकता और समरसता का संदेश भी दिया। एक ही मंडप के नीचे, एक साथ 200 शादियों ने यह साबित कर दिया कि सरकार की योजनाएं किस तरह आम लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 5 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 5 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह